मुज़फ़्फ़रपुर 20 फरवरी: मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में एमडीसीए ब्लू ने क्लासिक क्रिकेट क्लब को 4 विकेट से हराकर पूर्ण अंक हासिल की।
आज खेले गए मुकाबले में क्लासिक क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 211 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें रोहित ने शानदार 78 रन आयुष ने 47 रन एवं नवनीत ने 25 रन बनाए।
गेंदबाजी में एमडीसीए ब्लू के तरफ से मोनू ने चार हामिद ने तीन अभिषेक एवं शांतनु ने एक एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
जवाब में खेलने उतरी एम डी सी ए ब्लू ने 27 ओवर में ही 6 विकेट के नुकसान पर जीत के लिए आवश्यक 212 रन बना लिए।एम डी सी ए ब्लू के तरफ से उत्तम पांडे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 93 रन बनाए वही दीपांशु ने 42 अभिषेक ने 22 एवं राजेश ने 11 रन अपनी टीम के लिए बनाएं।
गेंदबाजी में क्लासिक क्रिकेट क्लब की तरफ से विकास गुप्ता ने दो फैज ने एक आयुष ने एक और शंकर ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
आज के मैन ऑफ द मैच एम डी सी ए ब्लू के उत्तम पांडे को दिया गया।इस मैच के अंपायर सन्नी वर्मा एवं विकास कुमार थे वही स्कोरर की भूमिका में आर्यन एवं मुरारी थे।कल का मैच: क्रिकेट एकेडमी जूनियर बनाम आर्यन सुपर किंग्स के बीच
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…