गौरी शंकर के देख-रेख में मेघालय बॉल बैडमिंटन संघ का हुआ गठन।

मेघालय 5 मार्च: मेघालय राज्य में बॉल बैडमिंटन खेल को लोकप्रिय बनाने हेतु भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के निर्देशानुसार आज मेघालय बॉल बैडमिंटन संघ का गठन भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के संयुक्त सचिव गौरी शंकर के देख-रेख में किया गया।

लबन स्पोर्ट्स क्लब,शिलांग में मेघालय के खेलप्रमियों की एक बैठक हुई जिसमें मेघालय राज्य में बॉल बैडमिंटन खेल को विकसित करने के लिए मेघालय बॉल बैडमिंटन संघ का गठन किया गया।

भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के संयुक्त सचिव गौरी शंकर ने बताया कि मेघालय राज्य के खेलप्रमियों में बॉल बैडमिंटन खेल के प्रति काफी उत्साह है। यहाँ के खिलाड़ियों को भी अब जिला,राज्य,राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिलेगा। मेघालय के खिलाड़ी भी अब राष्ट्रीय विद्यालय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप एवं ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉल बैडमिंटन टूर्नामेंट में भाग ले सकेंगे। अन्य राज्यों के खिलाड़ियों की तरह मेघालय के बॉल बैडमिंटन खिलाड़ियों को भी सुविधायें प्रदान की जायेगी। मेघालय में बॉल बैडमिंटन खेल को विकसित करने के लिए भारतीय बॉल बॉल बैडमिंटन महासंघ के द्वारा सभी आधारभूत सुविधायें प्रदान की जायेगी।

भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ पूर्वोत्तर राज्यों में बॉल बैडमिंटन खेल को प्रमुख खेल बनाने सहित विकसित करने हेतु कृत संकल्पित है। महासंघ द्वारा पूर्वोत्तर राज्यों के पहाड़ी क्षेत्रों में बॉल बैडमिंटन खेल के विकास हेतु विशेष सुविधायें प्रदान की जायेगी।

नवगठित मेघालय बॉल बैडमिंटन संघ के महासचिव रूपज्योति तापर ने कहा कि शीघ्र हीं राज्य के बॉल बैडमिंटन खिलाड़ियों के प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जायेगा। खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक तकनीकी प्रशिक्षण देंगे। मेघालय में बॉल बैडमिंटन को स्कूल व कॉलेज स्तर पर पहले विकसित किया जायेगा। मेघालय के सभी 7 जिलों में अतिशीघ्र जिला कमिटी का गठन किया जायेगा।

राज्य में बॉल बैडमिंटन के प्रचार प्रसार के लिए सरकारी व गैर सरकारी मदद ली जायेगी। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बॉल बैडमिंटन खेल को प्रचारित करने के लिये योजनाएं बनाई जायेगी जिससे शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के खिलाड़ी अधिकाधिक लाभान्वित हो सके। आगामी महीनों में ऑल इंडिया बॉल बैडमिंटन टूर्नामेंट का भी आयोजन किया जायेगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

8 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago