Categories: Uncategorized

पूर्णिया जूनियर लीग में मेल्बोर्न क्रिकेट(रेड )व सीमांचल क्रिकेट एकेडमी विजयी

पूर्णिया 13 मार्च: स्थानीय डी एस ए मैदान मैं स्वर्गीय जय सिंह 41वा जिला क्रिकेट लीग मैच का जूनियर डिवीज़न का 30 वा मैच मेल्बोर्न क्रिकेट क्लब (रेड) बनाम डिजायर क्रिकेट एकैडमी (रेड) खेला गया ।

जिसमे मेल्बोर्न क्रिकेट (रेड )ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । मेल्बोर्न क्रिकेट (रेड )ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर मैं 08 विकेट खो कर 248 रन बनाया । मेल्बोर्न क्रिकेट (रेड )के तरफ से बल्लेबाजी मै फवाज ने 86 रन, साहिल ने 47 रन, आसिफ ने 46 रन बनाए । जबकि गेंदबाजी मैं डिजायर क्रिकेट (रेड )की तरफ से स्पर्श ने 05 ओवर मैं 44 रन देकर 03 विकेट , हसनैन ने 5 ओवर मै 43 रन देकर 2 विकेट एवं आयुष ने 5 ओवर मैं 57 रन देकर 2 विकेट लिया ।

248 रन का लक्ष्य का पीछा करने उतरी डिजायर क्रिकेट (रेड ) ने 24.3 ओवर मैं 09 विकेट खो कर 87 रन ही बना सकी । डिजायर क्रिकेट (रेड )के तरफ से बल्लेबाजी मै हसनैन ने 18 रन एवं जितेश ने 12 रन बनाए । गेंदबाजी मै मेल्बोर्न क्रिकेट (रेड ) के तरफ से तौसीफ़ ने 5 ओवर मैं 15 रन देकर 03 विकेट, आसिफ ने 5 ओवर मैं 09 रन देकर 02 विकेट एवं साहिल ने 0.3 गेंद मै 1 रन देकर 02 विकेट हासिल किया ।

मेल्बोर्न क्रिकेट क्लब (रेड )ने इस मैच को 161 रन से जीत कर 2 अंक अर्जित की । प्लेयर ऑफ़ द मैच मेल्बोर्न क्रिकेट क्लब ( रेड )के बल्लेबाज फबाज बने।निर्णायक मैं विमल मुकेश एवं विकल्प झा स्कोरर अबू बकर थे।

दूसरा जूनियर डिवीज़न का 31वा मैच डिजायर क्रिकेट एकैडमी (ग्रीन )बनाम सीमांचल क्रिकेट एकैडमी के बीच हुआ, जिसमे डिजायर क्रिकेट (ग्रीन )ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

डिजायर (ग्रीन )ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर के मैच मै 25 ओवर मैं 06 विकेट खो कर 134 रन बनाया। डिजायर (ग्रीन )के तरफ से तुषार रक्षित ने नाबाद 52 रन, गोविंदो ने 24 रन बनाए। गेंदबाजी मैं सीमांचल क्रिकेट एकैडमी की तरफ से फैईम ने 5 ओवर मै 14 रन देकर 2 विकेट, अरविन्द ने 5 ओवर मैं 17 रन देकर 2 विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीमांचल क्रिकेट एकैडमी ने 22.2 ओवर मै 08 विकेट खोकर 135 रन बनाए, जिसमे इज़हार ने 33 रन, इरफ़ान ने 18 रन बनाए। गेंदबाजी मैं डिजायर (रेड )के गेंदबाजी ने संजीत ने 4 ओवर मैं 26 रन देकर 3 विकेट, एवं तुषार रक्षित 5 ओवर मैं 28 रन देकर 2 विकेट लिया ।

सीमांचल क्रिकेट एकैडमी इस मैच को 02 विकेट से जीत कर 2 अंक हासिल कियासर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी सीमांचल क्रिकेट एकैडमी के बल्लेबाज इज़हार को मिला।।निर्णायक की भूमिका मै काजल पोद्दार एवं विमल मुकेश स्कोरर विकल्प झा थे।कल का मैच – सब जूनियर डिवीज़न एचिवर बुल बनाम रामनगर वाइट गोल्ड ।।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

5 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago