कराटे

MENS U25 STATE A TROPHY:बिहार ने हैदराबाद को 5 विकेट से हराया,विकास व रितिक चमके

पटना। विकास झा (छह विकेट) की शानदार गेंदबाजी और रितिक राजेश (75 रन, 86 गेंद, 11 चौका, 1 छक्का) की शानदार बैटिंग की बदौलत बिहार ने मेंस अंडर 25 स्टेट ए ट्रॉफी में पांच विकेट से जीत दर्ज की। जयपुर के डॉ सोनी स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस जीत हैदराबाद ने पहले बैटिंग करने का फैसला किया। हैदराबाद ने पहले खेलते हुए 40 ओवर में सभी विकेट खोकर 156 रन बनाये। जवाब में बिहार ने 38.3 ओवर में पांच विकेट पर 160 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।

टीम में मौका मिलते ही विकास झा ने अपनी उपयोगिता को पूरी तरह साबित किया और कुल छह विकेट चटका कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और हैदराबाद टीम को बड़ा स्कोर करने से रोका। हैदराबाद की ओर से एमएस निखिल नायडू ने 29,रिशिथ रेड्डी ने 39, पृथ्वी ने 28 रन बनाये। हालांकि जवाब में बिहार की शुरुआत खराब रही। 24 रन पर दो विकेट गिर चुके थे। पीयूष कुमार सिंह 9 रन और दीपक 0 शून्य रन बना कर पवेलियन लौटे। बिहार की लड़खड़ाती पारी को रितिक राजेश ने संभाला। आकाश राज और रितिक राजेश के बीच 89 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। आकाश राज ने 62 गेंदों में 1 छक्का की मदद से 27 रन बनाये।

इसके बाद हर्ष राज पुरु ने रितिक राजेश का साथ दिया। इन दोनों के बीच 16 रन की साझेदारी हुई। बिहार का चौथा विकेट रितिक राजेश के रूप में गिरा। रितिक राजेश ने 86 गेंदों में 11 चौका व 1 छक्का की मदद से 75 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। इसके बाद हर्ष राज पुरु और सूरज कश्यप ने नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिला दी। हर्ष राज पुरु ने 47 गेंदों में 1 चौका की मदद से नाबाद 16 और सूरज कश्यप ने 26 गेंदों में 3 चौका की मदद से नाबाद 17 रन बनाये।

संक्षिप्त स्कोर:

हैदराबाद: 40 ओवर में 156 रन पर आलआउट, अमन राव 12, एमएस निखिल नायडू 29, रिषिथ रेड्डी 39, पृथ्वी 28, मोहम्मद अब्दुल अदनान 11, अतिरिक्त 18, विकेट: विकास झा 6/34, सूरज कश्यप 2/40, अमोद यादव 1/27, मयंक कुमार 1/29

बिहार—38.3 ओवर में 5 विकेट पर 160 रन, राजेश 75, आकाश राज 27, हर्ष राज पुरु नाबाद 16, सूरज कश्यप नाबाद 17, अतिरिक्त 16, विकेट— पृथ्वी 2/28, मोहम्मद अब्दुल अदनान 2/42, रिषभ बसलास 1/22

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

1 hour ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

20 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago