कराटे

हार्डिंग पार्क में खिलाड़ियों से मिले मंत्री तेज प्रताप यादव

पटना। आज बिहार सरकार के पर्यावरण एवं वन विभाग के मंत्री श्री तेज प्रताप यादव ने राजधानी पटना के शहीद वीर कुंवर सिंह आजादी पार्क (हार्डिंग पार्क) में औचिक निरीक्षण करने पहुंचे।

जहां पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियों को काफी बारीकी से देखा और मॉर्निंग वॉक सहित पार्क का भ्रमण करने आने वाले आम जनता को बेहतर से बेहतर सुविधा मुहैया करने की बात कही।

वहीं पार्क में स्थित बास्केटबॉल कोट व पूर्वी क्षेत्र में अवस्थित खेल मैदान का भ्रमण किया और क्रिकेट का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी के कोच और बच्चों से परिचय प्राप्त कर खेल के क्षेत्र में उज्जवल भविष्य बनाने की शुभकामना दी और कहा कि विभाग द्वारा पार्क के आगंतुकों और खिलाड़ियों को हर संभव बेहतर सुविधा मुहैया कराना मेरा मूल उद्देश्य है।

इस मौके पर वन विभाग के वरीय पदाधिकारी गोपाल सिंह, डिस्ट्रिक्ट फारेस्ट ऑफिसर, रेंज ऑफिसर और फॉरेस्टर अरविंद कुमार सिन्हा मौजूद थें।जबकि विभागीय मंत्री तेज प्रताप यादव ने एसपीसीए के क्रिकेट कोच कृष्णा पटेल, बिहार के मैच ऑर्गेनाइजर संतोष तिवारी, क्रिकेट कोच सन्नी कुमार, शहीद वीर कुंवर सिंह बास्केटबॉल क्लब के कोच नीरज कुमार, बिहार राज्य का प्रतिनिधि करने वाली महिला क्रिकेटर कोमल कुमारी सहित अन्य खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया जबकि एसपीसीए के क्रिकेट खिलाड़ियों ने गुलाब भेंट कर तेज प्रताप यादव का अभिनंदन किया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

5 minutes ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

19 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago