मुंबई : ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने जो भाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गिफ्ट किया था, उसे ई नीलामी के जरिये पिछले वर्ष बीसीसीआई ने डेढ़ करोड़ रुपये में खरीदा था। बीसीसीआई अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि पिछले वर्ष प्रधानमंत्री के संग्रह में रखे मोमेंटो की ई नीलामी हुई थी। इनमें टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण विजेता नीरज चोपड़ा द्वारा प्रधानमंत्री को भेट किया गया भाला भी शामिल था।
यह नीलामी सितंबर-अक्तूबर के बीच 2021 में हुई थी। बीसीसीआई ने नीरज के भाले के अलावा अन्य वस्तुओं के लिए भी बोली लगाई थी। बोर्ड अधिकारी ने बताया कि बीसीसीआई ने कोरोना महामारी की पहली लहर में 51 करोड़ रुपये पीएम केयर फंड में दिए थे। प्रधानमंत्री के संग्रह से जिन वस्तुओं की ई नीलामी हुई, उनसे एकत्रित की गई धनराशि को नमामि गंगे अभियान में दिया गया।
भारतीय पैरालंपिक टीम की ओर हस्ताक्षर किया गया अंगवस्त्र एक करोड़ रुपये में खरीदा था। वहीं ओलंपियन भवानी देवी की तलवार सवा करोड़ रुपये में बीसीसीसीआई ने खरीदी। ई नीलामी में खेल सामग्री के अलावा 1348 मोमेंटो शामिल थे, जिनकी 8600 बोलियां लगी।
Share this content:
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…
पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…
अररिया: जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…
पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…