रोहित शर्मा ज्यादा दिन तक नहीं कर पाएंगे भारत के लिए कप्तानी: पाक पूर्व क्रिकेटर मो.हाफिज

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी मोहम्मद हफीज ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि रोहित शर्मा के ऊपर कप्तानी का दबाव काफी ज्यादा है। वो इस दबाव को काफी महसूस कर रहे हैं, इसीलिए वो ज्यादा दिन तक इस कप्तानी के भार को नहीं उठा पाएंगे।

मोहम्मद हफीज ने पाकिस्तान के पीटीवी स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान रोहित शर्मा को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने हांगकांग के खिलाफ मुकाबले का जिक्र करते हुए कहा ” मैच जीतने के बावजूद रोहित शर्मा का बॉडी लैंग्वेज सही नहीं था। इसके अलावा जब वो टॉस के लिए भी आए थे तब भी काफी घबराए हुए लग रहे थे। वो पहले वाले रोहित शर्मा नहीं लग रहे थे। मैंने उनको बेहतरीन पारियां खेलते हुए देखा है। मेरे हिसाब से कप्तानी की वजह से रोहित शर्मा पर काफी दबाव पड़ रहा है और काफी मुश्किलों का सामना उन्हें करना पड़ रहा है।

रोहित शर्मा का फॉर्म भी अच्छा नहीं रहा है। आईपीएल उनका पूरा खराब गया था और इस साल टी20 में भी उनके बल्ले से उस तरह से रन नहीं निकले हैं। इसके अलावा इंडिया की कप्तानी करने का प्रेशर उनके ऊपर है। भारतीय टीम बहुत सारी बातें कर रही है कि वो इस ब्रांड का क्रिकेट खेलना चाहते हैं लेकिन वो उनके परफॉर्मेंस में नहीं दिख रहा है। रोहित शर्मा का खुद का बॉडी लैंग्वेज वैसा नहीं है। बात करना आसान है लेकिन करके दिखाना काफी मुश्किल है। रोहित के लिए आगे कप्तानी करना काफी मुश्किल होगा। मुझे नहीं लगता है कि वो ज्यादा दिन तक कप्तान रह पाएंग

रोहित शर्मा इस वक्त एशिया कप में खेल रहे हैं और उनकी कप्तानी में भारतीय टीम अपने पहले दो मुकाबले जीत चुकी है। पाकिस्तान और हांगकांग के खिलाफ टीम ने जीत हासिल की है। रोहित शर्मा का बल्ला भले ही नहीं बोल रहा है लेकिन कप्तानी वो काफी शानदार तरीके से कर रहे हैं।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago