मुज़फ़्फ़रपुर:बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित हेमन ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर ने शिवहर को 7 विकेट से हराया।
आज दरभंगा के पोलो स्टेडियम में शिवहर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 50 ओवर के मैच में 29 ओवर में 87 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें शिवहर के तरफ से शिवम ने 30, सूरज ने 12 ,एवं शिवम कुमार ने 15 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया।
गेंदबाजी में मुजफ्फरपुर के तरफ से नमन ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके वही विशाल सिंह ने दो सरफराज ने दो दानिसल निजाम ने एक एवं देवाशीष ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
जवाब में खेलने उतरी मुजफ्फरपुर की टीम ने 29 ओवर में ही 3 विकेट के नुकसान पर जीत के लिए आवश्यक रन बना लिए मुजफ्फरपुर के तरफ से दनिसल निजाम ने 37 रन बनाए वही पवन ने 20 एवं विकास रंजन ने 18 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया।गेंदबाजी में शिवहर के तरफ से मृत्युंजय ने दो एवं मनीष ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
आज का मैन ऑफ द मैच मुजफ्फरपुर के नमन पराशर को दिया गया।मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव श्री उदय शंकर शर्मा ने बताया कि मुजफ्फरपुर अपना दूसरा मैच 31 तारीख को सीतामढ़ी के विरुद्ध दरभंगा के पोलो स्टेडियम में ही खेलेगी।
मुजफ्फरपुर के जीत पर मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ राजेश कुमार ,सचिव उदय शंकर शर्मा, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार ,संयुक्त सचिव अमरेंद्र कुमार, मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव रविशंकर शर्मा पूर्व क्रिकेटर अभिजीत तिवारी अभय शाही, दिनेश कुमार अरविंद कुमार मिंटू आदि ने बधाई दी है।
Share this content:
मोतिहारी। खेल के क्षेत्र में चंपारण के लिए गौरव का विषय है कि मोतिहारी क्रिकेट…
पटना : ALPHA UNDER-14 CUP 2026 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में Goal Cricket Academy ने…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा आयोजित होने…
पटना, 6 नवंबर 2026। आगामी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (एसएमएटी)-टी20 टूर्नामेंट के लिए बिहार क्रिकेट…
मोतिहारी : ईस्ट चंपारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वधान में स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी के…
पटना, 5 नवंबर 2026। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की सीनियर चयन समिति ने आगामी सैयद मुश्ताक…