Close up of legs and feet of football player in blue socks and shoes running and dribbling with the ball. Soccer player running after the ball. Sports venue in the background
पटना। पटना फुटबॉल संघ के तत्वावधान में चल रही रेखा देवी मेमोरियल पटना जूनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में शुक्रवार को खेले गए मैच में न्यू ब्वॉयज एफसी, बख्तियारपुर और सिंह इलेवन ने जीत हासिल की।
सिंह इलेवन ने नॉथन इंटरनेशनल स्कूल को 5-0 जबकि न्यू ब्वॉयज एफसी बख्तियारपुर ने न्यू यारपुर क्लब को 1-0 से हराया।
सिंह इलेवन बनाम नॉथन इंटरनेशनल स्कूल के बीच खेले गए मुकाबले में सिंह इलेवन के खिलाड़ी पूरी तरह हावी रहे। दीपांशु ने इस मैच में 10वें,18वें और 37वें मिनट में गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की। इसके अलावा मंटू कुमार ने 13वें और मसीप कुमार ने 16वें मिनट में गोल दागा।
इस मैच के रेफरी अमरजीत कुमार, विनोद कुमार, सुनील कुमार मिथिलेश कुमार थे।न्यू ब्वॉयज एफसी और न्यू यारपुर क्लब के बीच खेले गए मुकाबले में खेल के अंतिम क्षण में न्यू ब्वॉयज एफसी के निलेश कुमार (63वें मिनट) ने गोल कर अपनी टीम को 1-0 की जीत दिला दी।
Share this content:
नरसिंहपुर।70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता 2026-27 आयु वर्ग 19 वर्ष बालक के अंतर्गत 11 नवंबर…
सारण : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) द्वारा विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2026–27 के शुरुआती दो मुकाबलों…
पटना, 10 नवंबर 2026। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के लिए यह गर्व और खुशी का…
पटना, 10 नवंबर 2026: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के अध्यक्ष श्री हर्ष वर्धन ने मंगलवार…
खगड़िया। जिले के खेल जगत के लिए गर्व की बात है कि खगड़िया के तीन…
पटना। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा 70वीं राष्ट्रीय विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता (अंडर-19 बालक वर्ग) के…