बक्सर 18 मार्च: बक्सर जिला जूनियर डिविजन क्रिकेट लीग में आज खेले गए मैच में डुमराव क्रिकेट एकेडमी ने डायमंड क्रिकेट क्लब को 108 रनों के विशाल अंतर से पराजित कर दिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डुमराव क्रिकेट एकेडमी ने मिथलेश एवं आकाश की शानदार बल्लेबाजी से 30 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 257 रन का पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया। जिसमें मिथिलेश कुमार ने 14 चौके तथा दो छक्के की सहायता से 80 रन तथा आकाश में 6 चौके तथा दो छक्के की सहायता से 51 रन का योगदान किया।इनके अलावा सोनू यादव ने 26,आर्यन ने 20 तथा मनीष ने 16 रन का योगदान किया। शेष बल्लेबाज 2 अंक में नहीं पहुंच सके। अतिरिक्त के रूप में 32 रन बने। डायमंड क्रिकेट क्लब की तरफ से प्रेम ठाकुर ने 3,फैजान फरीदी ने दो तथा संदीप ने एक विकेट प्राप्त किया।
इसके जवाब में खेलते हुए डायमंड क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 19.1 ओवर में 149 रन बनाकर आउट हो गई। जिसमें विशाल कुमार ने सर्वाधिक 35 रन,फैजान ने , सुजल ने 21, सौरव में 16 तथा ऋषितेश ने 13 रनों का योगदान किया। शेष बल्लेबाज 2 अंक में नहीं पहुंच सके। अतिरिक्त के रूप में 19 रन बने। डुमराव क्रिकेट एकेडमी की तरफ से कमलेश ने , मनीष ने तीन जबकि आर्यन एवं विपिन ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।
आज मैच में अंपायर मृत्युंजय गोस्वामी तथा धनंजय कुमार थे। जबकि स्कोरर विक्रम कुमार थे। मैच के दौरान कई सीनियर खिलाड़ी एवं दर्शक मौजूद थे। कल का मैच बॉयज क्रिकेट क्लब तथा हवाई अड्डा क्रिकेट क्लब के बीच हवाई अड्डा के ग्राउंड पर खेला जाएगा।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…