सीतामढी : जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में उर्मिला देवी सदानंद यादव डिग्री कॉलेज द्वारा प्रायोजित 24वे जिला क्रिकेट लीग में मंगलवार को आर ओ एस क्रिकेट क्लब व एम जे वाई एस क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला खेला गया,जिसमें एम जे वाई एस क्रिकेट क्लब ने शानदार 7 विकेट से जीत दर्ज कर की।

इस मैच का उद्घाटन सीतामढी जिला क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। आर ओ एस के कप्तान चित्तरंजन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। आर ओ एस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सुशील के सर्वाधिक 24 रनो की बदौलत 24 वे ओवर में 10 विकेट खोकर महज 73 रनो का लक्ष्य दिया। एम जे वाई एस की तरफ से राहुल ने 6 व उज्ज्वल ने 2 विकेट प्राप्त किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आर ओ एस की टीम अतिकुर रहमान के सर्वाधिक 38 रनों की बदौलत 14वे ओवर में महज 3 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। वहीं एम जे वाई एस की तरफ से अपूर्व ने 1विकेट लिया। इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार एम जे वाई एस के राहुल झा को दिया गया।

मौके पर, उर्मिला देवी सदानंद सिंह डिग्री कॉलेज के सचिव पंकज रमण, टूर्नामेंट कमिटी के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, संयोजक विवेक मिश्रा, स्कोरर सत्यम, मैच के अंपायर अक्षय व अंकेश उपस्थित थे। बुधवार को सोनवर्षा और डुमरा क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago