बिलासपुर के मोहम्मद शाहबाज हुसैन का चयन छत्तीसगढ़ स्टेट रणजी ट्रॉफी टीम में, संघ ने दी बधाई

बिलासपुर 27 दिसंबर: क्रिकेट संघ बिलासपुर के लिए बहुत ही गौरव की बात है की हमारे बिलासपुर के खिलाड़ी शहबाज हुसैन का चयन छत्तीसगढ़ स्टेट रणजी ट्रॉफी में किया गया है।जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल के द्वारा  खेल बिहार को दिया गया

उन्होंने बताया की छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा प्रदर्शन को देखते हुए छत्तीसगढ़ स्टेट रणजी ट्रॉफी के लिए कैंप और सलेक्शन मैच के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया और जिसमें 30 खिलाड़ियों का चयन किया गया था जिसके पश्चात 15 दिन के कैंप लगाया गया था इसके बाद सभी 30 खिलाड़ियों के मध्य 3 सलेक्शन मैच खेलाया गया।सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए ही छत्तीसगढ़ स्टेट रणजी ट्रॉफी के लिए चयन किया गया। जिसमें बिलासपुर के मोहम्मद शहबाज हुसैन का चयन किया गया।

मोहम्मद शहबाज हुसैन को छत्तीसगढ़ स्टेट रणजी ट्रॉफी में चयन होने पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष मुकुल तिवारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के अध्यक्ष नवीन जाजोदिया सचिव विंटेश अग्रवाल अनुराग बाजपाई, देवेन्द्र सिंह, सुशांत राय, आलोक श्रीवास्तव, महेंद्र गंगोत्री, रितेश शुक्ला, आशीष शुक्ला, ओपी यादव, दिलीप सिंह, राजेश शुक्ला ,कमल घोष ,टी साई कुमार, डॉ अशोक मेहता, डॉ वैभव ओटत्तलवार, डॉ आर डी पाठक , राजुल जाजोदिया, भूपेंद्र पांडे, सैलेश सैमुअल, अपूर्व भंडारी, प्रवीण कुमार,फिरोज अली, अभिषेक सिंह, शेख अल्फाज, महेश दत्त मिश्रा और सोनल वैष्णव इन सभी ने खिलाड़ियों को बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago