कूच विहार ट्राॅफी टूर्नामेंट के लिए पटना के मोइनुल हक कि तैयारियां पूरी

पटना : कूच विहार ट्राॅफी टूर्नामेंट का मैच 5 नवंबर से 8 नवंबर तक बिहार बनाम ओड़िशा के बीच पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बीसीसीआई के द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में होने वाले इस टूर्नामेंट का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि बिहार विधान परिषद के माननीय सभापति देवेश चंद्र ठाकुर करेंगे। मैच के सफल संचालन के लिए एसीयू इंचार्ज सुनील कुमार सिंह बनाए गए हैं। वहीं बीसीसीआई की ओर से मैच के लिए रेफरी फाजिल मोहम्मद, अंपायर गजानंद वशिष्ठ व दर्शन हुराकडली के अलावा ऑनलाइन स्कोरर अमित कुमार तिवारी, मैनुअल स्कोर अभिनव कुमार व वीडियो एनलिस्ट अभिषेक कुमार के साथ-साथ सहायक वीडियो एनलिस्ट अंकित कुमार को नियुक्त किया गया है।

बिहार टीम के लोकल मैनजर शैलेंद्र सिंह और मेहमान टीम के लोकल मैनजर अविनाश कुमार शुक्ला है। सीईओ मनीष कुमार ने बताया कि मैच का उदघाटन प्रातः 8ः30 बजे होगा। जबकि टाॅस 9 बजे संपन्न होगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago