मोंटी पनेसर ने BCCI की चेतावनी के बाद कश्मीर प्रीमियर लीग से नाम वापस लिया

इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने 6 अगस्त से शुरू होने वाली कश्मीर प्रीमियर लीग से नाम वापस ले लिया है। पनेसर ने कहा वह भारत-पाकिस्तान के बीच की राजनीतिक उथल-पुथल के बीच में नहीं फंसना चाहते। बताया जा रहा है कि पनेसर ने भविष्य में भारत में काम करने और स्पोर्ट्स मीडिया में अपना करियर बनाने की बात ध्यान में रखकर इस लीग में ना खेलने का फैसला किया है।

पनेसर ने रिपब्लिक वर्ल्ड के दिए इंटरव्यू में कहा, ” मुझे केपीएल में खेलने का मौका मिला और मुझे लगा कि मैं दोबारा खेल सकता हूं। हालांकि मुझे सलाह दी गई थी कि बीसीसीआई ने उन खिलाड़ियों को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है, जो कश्मीर प्रीमियर लीग में खेलेंगे।

पनेसर ने आगे कहा, “ मैं स्पोर्ट्स मीडिया में अपना करियर शुरू कर रहा हूं और भारत में काम करना चाहता हूं। इसलिए मैंने सोचा कि कश्मीर प्रीमियर लीग में ना खेलना अच्छा होगा। मैं क्रिकेट औऱ राजनीति के बीच में नहीं आना चाहता। “हर खिलाड़ी कोशिश करता है कि उसे दोबारा खेलने का मिले। लेकिन मुझे उम्मीद है कि अगर हम लीग नहीं खेलेंगे तो भारत में काम करने के मौके देगा। हम भारत में काम करना चाहते हैं। हम भारत में कमेंट्री और कोचिंग करना चाहते हैं।”

आपको बता दे कि साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर हर्शल गिब्स ने हाल ही में बीसीसीआई पर उन्हें यह धमकी देने का आरोप लगाया था कि अगर वह केपीएल (KPL) में हिस्सा लेंगे, तो भविष्य में भारत में क्रिकेट से जुड़ी गतिविधियों में शामिल नहीं हो सकेंगे।केपीएल के सभी मुकाबले मुजफ्फराबाद क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। शाहिद अफरीदी, शादाब खान समेत पाकिस्तान के कई बड़े खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago