पटना सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में मूनलाइट ने पटना कॉलेज को 204 रनो से हराया

पटना 14 फरवरी: पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधन में कोरोना लॉकडाउन के बाद शुरू हुए पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के शेष मैच का पहला मैच मूनलाइट सीसी और पटना कॉलेज के बीच खेला गया।

एनआईओसी ग्राउंड फतुहा पर खेले गए इस मैच में मूनलाइट सीसी ने 204 रन से जीत दर्ज की। मूनलाइट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में आठ विकेट खोकर 312 रन बनाए। जवाब में पटना कॉलेज की टीम 32.2 ओवर में महज 108 रन पर ही सिमट गई। इससे पहले मैच का शुभारंभ दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर पीडीसीए टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष डॉ मुकेश कुमार सिंह ने की। वहीं मैन आफ द मैच मून लाइट के अमन शर्मा को स्टेट पैनल अंपायर जसीम अहमदने प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर:

मूनलाइट सीसी: 40 ओवर में आठ विकेट पर 312 रन, अमन शर्मा 87, विकास त्रिपाठी नाबाद 57, प्रद्युमन राज 43, हर्ष सिंह 36, अतिरिक्त 21, विकेट: करन राज 4/51, सचिन कुमार 2/33।

पटना कॉलेज: गुलशन आनंद 21, कृष्णा यादव 17, अतिरिक्त 17, विकेट रोबिन 3/14, हर्ष सिंह 3/25, सतीश कुमार 2/13।

कल का मैच: वाईएमसीसी बनाम पटना कॉलेज, फतेहपुर ग्राउंड, सुबह 8:45 बजे से।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago