स्व० मोतिउर्रहमान मेमोरियल राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट शानदार आगाज़,बलिया टीम जीती

Khelbihar.Com

Dhaka:विजयी क्रिकेट क्लब,ढाका द्वारा आयोजित स्व० मोतिउर्रहमान मेमोरियल राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट 2020 का उदघाटन माननीय ढाका विधायक फैसल रहमान के द्वारा किया गया।


उदघाटन मैच बलिया और पटना के बीच खेला गया जिसमें पटना के कप्तान राहुल राठौर ने टॉस जितकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नंद किशोर के 36 और राजीव कुमार के 25 के सहारे 17 ओवर में 114 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी।बलिया के तरफ से आरज़ू ने 3,दीपक पांडेय और मयंक ने 2 2 विकेट चटकाए।

115 रनों के जवाब में बलिया की टीम जगमोहन के शानदार 48,और कृष्णा के 30 रनों के सहारे 16.4 ओवर में 115 रन बनाकर विजयी हुई।पटना के तरफ से नंद किशोर ने सर्वाधिक 2 विकेट लिए।इस तरह बलिया ने विजय हासिल कर सेमीफाइनल में जगह पक्की की।

मैन ऑफ द मैच का पुरष्कार बलिया के जगमोहन को 1000 नगद और ट्रॉफी विजयी क्रिकेट क्लब ढाका के वरिष्ठ खिलाड़ी श्रीभाग्यनारायन राय के हाँथों दिया गया।
कल का दूसरा मैच दरभंगा और मुज़फ़्फ़रपुर के बीच खेला जाएगा।

मैच में अंपायरिंग की भूमिका में अशरफ खान,और टीपू सिंह,स्कोरिंग सेराज अनवर,कॉमेंट्री अब्दुल रहमान,असलम,लिटिल गुरु ने की।
इस अवसर पर प्रदीप कुमार,इम्तेयजुल हक़,समीम खान,जारुन खान,आले,आज़म,एजाज,हामिद राजा,इश्तेयाक,सहित दर्जनो व्यक्ति उपस्थित थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

5 days ago

Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…

6 days ago