कूच बिहार ट्रॉफी : बिहार की पहली पारी 258 रनों पर सिमटी,मेघायल 34रन बिना नुकसान के

Khelbihar.com

Patna। कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में मेघालय के खिलाफ बिहार की पहली पारी 258 रनों पर सिमट गई। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय मेघालय ने अपनी पहली पारी में बिना किसी नुकसान के 34 रन बना लिये हैं और वह पहली पारी के आधार पर बिहार से अभी 224 रन पीछे है। 

तेजपुर (असम) के असम वैली स्कूल के ग्राउंड पर खेले जा रहे इस मैच में दूसरे दिन बिहार ने छह विकेट पर 195 रन से आगे खेलना शुरू किया। कप्तान सूरज राठौर और सूरज कश्यप ने पारी को आगे बढ़ाया। इन दोनों के बीच 33 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। सूरज कश्यप के रूप में दूसरे दिन बिहार का पहला विकेट गिरा। सूरज कश्यप 38 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 20 रन बनाये।

इसके बाद सूरज राठौर ने परमजीत सिंह के साथ मिल कर टीम का स्कोर 258 रन तक पहुंचाया। सूरज राठौर ने 103 गेंदों में छह चौकों व 1 छक्का की मदद से 42 रन बनाये। मेघालय की ओर से अभिषेक ने 61 रन देकर दो, अरोन नानग्रम ने 29 रन देकर दो, कप्तान आर्यन ने 71 रन देकर दो और दिव्यांश राजपूत ने 34 रन देकर चार विकेट चटकाये। 

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेघालय ने अपनी पहली पारी में 15 ओवर में 34 रन बना लिये हैं। मृणाल दास 17 और निशांता चक्रवर्ती 12 रन बना कर खेल रहे हैं।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

5 minutes ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

2 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

5 days ago