एमपी वर्मा इलेवन बना ऑल इण्डिया एम पी वर्मा प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट चैंपियन

पटना : ऑल इण्डिया एम पी वर्मा प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल पटना के ऊर्जा स्टेडियम मे वी आई पी क्लब, दिल्ली और एम पी वर्मा इलेवन, बिहार के बीच खेला गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वी आई पी क्लब, दिल्ली ने निर्धारित 40 ओवरों के खेल में 35.2 ओवरों में अपने सभी विकेट गंवा कर 200 रन बनाए। एक समय वी आई पी क्लब, दिल्ली की टीम बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही थीं मगर सचिन कुमार सिंह की शानदार फिरकी में उलझ कर 200 रनो पर सिमट गई।सचिन ने 29 रन देकर 5 जबकि प्रशांत श्रीवास्तव ने 2 विकेट लिए। दिल्ली की ओर से अजय दहिया ने 48 एवं शिवम ने 31 रन बनाए।

जबाब में बल्लेबाज़ी करने उतरी एम पी वर्मा इलेवन, बिहार की टीम ने एक टाईट मैच में शकीबूल गनी के 61,हृदयानंद सिंह के 24 और सचिन सिंह के 20 रनों की बदौलत आखिरी ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 201 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।

शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले सचिन सिंह को मैन ऑफ मैच का अवार्ड दो बार के विश्व विजेता टीम के चैंपियन गेंदबाज एस श्रीसंथ ने दिया। मैच के उपरांत होने वाले समारोह में आयोजन सचिव आदित्य वर्मा ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेंद्र खन्ना और एस श्रीसंथ को अंग वस्त्र पहना कर सम्मानित किया।

एस श्रीसंथ ने कहा कि आदित्य सर के शहर आकर बहुत खुश हूं और जब भी अदित्य वर्मा सर का हुक्म होगा में बिहार में रहूंगा, वहीं सुरेंद्र खन्ना ने कहा कि एम पी वर्मा टूर्नामेंट बिहार के खिलाड़ियों के लिए एक क्लास जैसा है जिसमे खेल कर लडके निखर रहे हैं।

एम पी वर्मा इलेवन के कप्तान लखन राजा को चमचमाती ट्रॉफी सुरेंद्र खन्ना और एस श्रीसंथ ने संयुक्त रूप से दिया.आज के समारोह के दौरान आयोजन सचिव आदित्य वर्मा ने शकीबुल गनी को आज के बिहार क्रिकेट का बादशाह करार देते हुए सम्मनित किया और ग्यारह हजार रूपए का इनाम दिया

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago