एम पी वर्मा प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट में एम पी वर्मा इलेवन विजयी

पटना : 11 वीं ऑल इण्डिया एम पी वर्मा प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट में आज का मैच पिछले साल की विजेता एम पी वर्मा इलेवन और स्पंदन क्लब,कोलकाता के बीच खेला गया। मैच के पूर्व दिग्गज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सुरेंद्र खन्ना ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और स्वर्गीय महावीर प्रसाद के तस्वीर पर माल्यार्पण किया।

वहीं आयोजन सचिव आदित्य वर्मा ने दोनों टीम के खिलाड़ियों को शुभकामना देते हुए भावुक स्वर में कहा कि मेरे पापा के आशीर्वाद से आज 11वां संस्करण चल रहा है और इस टूर्नामेंट को खेलने वाले अनेकों खिलाड़ियों ने अपने अपने राज्य का नाम रौशन किया है। वहीं उन्होंने अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों ने टूर्नामेंट में खेल रहे बिहार के खिलाड़ियों को रोकने की कोशिश की जो कहीं से सही नहीं है। मैंने अपना पूरा जीवन क्रिकेट को दिया है और जबतक जान है क्रिकेट के लिए ही जीना है। इस मौके पर पूर्व विजी ट्रॉफी क्रिकेटर जुल्फी शम्स, अरशद जेन,नीरज, प्रिंस आदि मौजूद थे

निर्धारित 40 ओवरों के खेल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पंदन क्लब कोलकाता एम पी वर्मा इलेवन के कप्तान लखन राजा और हृदयानंद की फिरकी में उलझ कर 38.2 ओवरों में अपने सभी विकेट गंवा कर 183 रन बनाए। कप्तान लखन राजा ने 3 एवं हृदयानंद सिंह ने 2 विकेट लिए जबकि प्रशांत सिंह को भी 2 विकेट मिला। स्पंदन क्लब की ओर से बल्लेबाजी में अविनाश कुमार ने सर्वाधिक 36 जबकि दीपक भारद्वाज ने 34 एवं अबीर दास ने 33 रनों का योगदान अपनी टीम को दिया

जबाब में बल्लेबाजी करते हुए एम पी वर्मा इलेवन ने नमन गौरव के शानदार नाबाद अर्धशतक, हृदयानंद के 48 और सुदर्शन कुमार के 34 रनों की बदौलत 32.3 ओवरों में 5 विकेट पर 185 रन बनाकर मैच को जीत लिया।आज के मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले नमन गौरव और कप्तान लखन राजा को मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार दिग्गज पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुरेंद्र खन्ना ने दिया

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago