एमएस धोनी ने छोड़ी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी, रविंद्र जडेजा बने नए कप्तान

IPL 2022: इस आईपीएल टीम के कप्तान को लेकर लगातार बदलाव होते आ रहे है। सबको हमेशा अपने फैसले से चौकाने वाले धोनी एक बार फिर फैंस को आईपीएल मुकाबले के सिर्फ दो दिन पहले कप्तानी छोड़ दी है। अब धोनी आईपीएल में कप्तानी नहीं करेंगे। इससे पहले राजस्थान रॉयल ने भी अपने कप्तान को बदल कर चहल को कप्तान बना दिया था।

महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के आगाज से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी है। उनकी जगह ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को चेन्नई का नया कप्तान बनाया गया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए इसकी जानकारी दी। धोनी खिलाड़ी के तौर पर टीम के साथ जुड़े रहेंगे। धोनी औऱ सुरेश रैना के बाद जडेजा चेन्नई की कप्तानी करने वाले तीसरे खिलाड़ी बने हैं। वह 2012 से चेन्नई की टीम का हिस्सा हैं।

बता दें कि आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले जडेजा चेन्नई द्वारा रिटेन किए सबसे महंगे खिलाड़ी थे। उन्हें चेन्नई ने 16 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। जबकि एमएस धोनी को टीम ने 12 करोड़ रुपये चुकाए थे।

आईपीएल 2022 का पहला मुकाबला 26 मार्च को मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स औऱ कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। धोनी आईपीएल के इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में शुमार हैं। 2008 में जिम्मेदारी मिलने के बाद धोनी ने 13 सीजन चेन्नई टीम की कमान संभाली, जिसमें टीम ने चार बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा किया है। वहीं 9 बार टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago