मसौढ़ी 27 दिसंबर: मसौढ़ी प्रीमियर लीग 3 का दूसरा मैच खुशी टारगेट क्रिकेट एकेडमी पटना और वीकेएस क्रिकेट एकेडमी पटना के बीच खेला गया। विकेश क्रिकेट एकेडमी के कैप्टन विभाकर आर्य ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए खुशी टारगेट क्रिकेट एकेडमी पटना की टीम ने 19.5 ओवर में 151 रन बनाकर सिमट गई। खुशी टारगेट क्रिकेट एकेडमी पटना की ओर से प्रवीण कुमार सिंह ने सर्वाधिक 44 रनों की और कृष्णा यादव 19 रन पारी खेली। गेंदबाजी में विभाकर आर्य 4 ओवर 16 रन 2 विकेट ,ध्रुव 4 ओवर 38 रन 2 विकेट झटके .
जवाब में बीकेएस क्रिकेट एकेडमी पटना की टीम 14.2 ओवर में कुमुद की घातक गेंदबाजी के सामने मात्र 78 रनों पर सिमट गई। टीम के लिएअश्विनी राज 26 रन ,अमन अविनाश 17 रन बनाए .गेंदबाजी मेंकुमुद 3.2 ओवर्स 8 रन 5 विकेट ,प्रवीण कुमार सिन्हा 4 ओवर 9 रन 2 विकेट झटके .
खुशी टारगेट क्रिकेट एकेडमी पटना की टीम ने मैच को आसानी से 73 रनों से जीत लिया। प्रवीण कुमार सिंह को आज के मैच में बेहतरीन ऑलराउंड खेल के लिए दानेंद्र समदर्शी के द्वारा मैन ऑफ द मैच दिया गया।आज के मैच के अंपायर आतिफ शहवाज और नीतीश कुमार थे।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…