Muzafferpur: मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आरडीएस कॉलेज मैदान में आज खेले कॉरपोरेट लीग में केनरा बैंक ने एकतरफा मुकाबले में ज़ी लिट्रा को 10 विकेट से हरा दिया।
आज टॉस केनरा बैंक के कप्तान साजिद रसूल ने जीतकर बोलिंग करने का फैसला लिया और फैसला सही किया केनरा बैंक बॉलर नवेन्दु ने सिर्फ 11 रन देकर 4 विकेट लेकर जी लिट्रा को सिर्फ 92 रनों पर सिमटा दिया,केनरा बैंक की ओर से विपुल,आकाश,विनोद और प्रवीण 1-1 विकेट लिया,ज़ी लिट्रा ने उत्तम के 23 रन और विकास के 12 रनों की बदौलत 19 ओवर में 92 रन बनाकर आउट हो गयी।
जवाब में 93 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी केनरा बैंक के सलामी बॉलबाजों ने ये लक्ष्य सिर्फ 11 ओवर में पूरा कर ये मैच 10 विकेट से जीत लिया,जिसमें केनरा बैंक के सत्यम ने शानदार नाबाद 70 रन और संजीव ने नाबाद 13 रन बनाए। केनरा बैंक के गेंदबाज नवेन्दु को शानदार बोलिंग के लिए आज का मैन ऑफ द मैच दिया गया।
आज के अंपायर थे उदय चंद्रा और मुकेश कुमार और स्कोर दिग्विजय। कल कॉरपोरेट लीग का दो मैच है,पहला मैच केनरा बैंक बनाम डीएवी और दूसरा मैच बैंक ऑफ बड़ौदा बनाम बीजीएसएफ।
Share this content:
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…