बेगूसराय : बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित श्यामल सिंह अंडर 16 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में सेंट्रल जोन का सातवां मैच बरौनी फर्टिलाइजर के मैदान पर खेला गया।
आज का मैच मुजफ्फरपुर और सहरसा के बीच खेला गया मुजफ्फरपुर के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बलेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 40 ओवर में 6 विकेट खो कर 280 रन बनाए और 281 रनों का लक्छ दिया मुजफ्फरपुर की ओर से कुशदेव प्रसाद सिंह ने 108 रन और राजवीर आनंद 59 बनाए और सहरसा की ओर से शिवम ,सत्यम,आयुष रंजन ने 1-1 विकेट प्राप्त किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सहरसा की टीम ने 40ओवर में 8 विकेट पर 181 रन ही बना पाई सहरसा की ओर से आयुष रंजन 54 और मृणाल सिंह 49 रन बनाए मुजफ्फरपुर की ओर से सानू कुमार 3 विकेट और बबलू कुमार ने 2 विकेट लिए प्राप्त किये और इस तरह से मुजफ्फरपुर ने यह मैच 99 रनो से जीत लिया
मैन ऑफ़ दी मैच का पुरस्कार कुशदेव प्रसाद सिंह को दिया गया। अंपायर के रूप में अमित रंजन और तैयब हुसैन थे और स्कोरर के रूप में राम कुमार और विश्वजीत मौजूद थे.। इस मौके पर प्रतीक भानु ,विश्वजीत कुमार, निराला कुमार , मो इमरान आलम, मो जमशेद रामकुमार सहित कई लोग मौजूद थे कल का मैच खगड़िया और सहरसा के बीच खेला जाएगा।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…