मुज़फ़्फ़रपुर बी डिवीजन लीग:-अलिंद सिंह के शतक से ट्रमफण्ड क्रिकेट एकेडमी विजयी।

Khelbihar.com

Muzafferpur: जिला क्रिकेट संघ के सत्र 2019-20 का “बी” डिवीज़न मैच में आज रोहुआ हाई स्कूल मैदान ट्रमफण्ड क्रिकेट एकेडमी ने अलिंद सिंह की शतक की बदौलत एकतरफा मुकाबले में जस्ट चैंपियन क्रिकेट एकेडमी को 226 रनों से हराया।


टॉस ट्रमफण्ड क्रिकेट एकेडमी ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 9 विकेट खोकर 296 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसमें अलिंद सिंह ने 101 रन,रविकांत रंजन ने 52 रन,सत्यम ने 50 रन बनाए।जस्ट चैंपियन क्रिकेट एकेडमी के कप्तान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए,साथ ही सन्नी ने 2 और सौरभ,रितिक ने 1-1 विकेट लिए।

जवाब में विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी जस्ट चैंपियन क्रिकेट एकेडमी की टीम सिर्फ 70 रनों पर आल आउट हो गयी,जिसमे फैज़ान ने 11 रन बनाए। ट्रमफण्ड क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए प्रसून और अभिनय ने 3-3 और साकेत और अनीश ने 2-2 विकेट लिए।

आज के शतकवीर अलिंद सिंह को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।आज के अंपायर थे हर्ष वर्धन और विकास।आज का दूसरा मैच जो कांटी मैदान में होना था कुछ तकनीकी कारणों से स्थगित हो गया। कल रोहुआ मैदान में “बी” डिवीज़न लीग का मैच मालीघट क्रिकेट एकेडमी बनाम आज़ाद हिंद है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago