मुज़फ़्फ़रपुर जिला क्रिकेट सी” डिवीज़न लीग का शुभारंभ,आई ऐकडमी जीती।

Khelbihar.com

मुज़फ़्फ़रपुर: मुज़फ़्फ़रपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आज से शुरू हुए “सी” डिवीज़न लीग का शुभारंभ बिहार क्रिकेट संघ के नवनिर्वाचित कोषाध्यक्ष श्री आशुतोष नंदन सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया

,इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को इधर-उधर की बातों पर ध्यान न देकर खेल पर ध्यान देने की बात कही और शुभकामनाएं दीं,मुज़फ़्फ़रपुर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष ने छोटे बच्चों और खिलाड़ियों को अनुशासन में रहकर क्रिकेट खेलने की सलाह दी,सचिव मनोज कुमार ने कहा कि कुछ भी हो हमेशा क्रिकेट जितना चाहिए और खिलाड़ियों को कोई नुकसान नही होना चाहिए,वरिष्ठ अंपायर और खिलाड़ी अब्दुल हाफिज ने भी खिलाड़ियों को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं।


इस अवसर पर संघ के कोषाध्यक्ष नुन्दन सिंह,आई सी ए के कोच अभिषेक,जिला U-19 के कप्तान हर्ष,पैनल अंपायर रवि कुमार और सन्नी मौजूद थे


सी- डिवीजन लीग मैच :-
आज से शुरू हुये जिला किकेट लीग के ‘सी’ डिवीजन के उद्धाटन मैच मे आई ऐकडमी ने इंडियन किकेट एकेडमी ठंडर को चार विकेटों से हराया ।टाॅस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडियन किकेट एकेडमी ठंडर ने सभी विकेट खोकर मात्र 85 रन ही बना पाई । इंडियन किकेट एकेडमी ठंडर के तरफ से कुंदन ने 33 रन बनाए ।आई ऐकडमी के तरफ से गेंदबाजी करते युवराज ने 3 विकेट एवम् फजल 2 आर्यन झा ने 2 विकेट लिए ।

लक्ष्य का पीछा करते हुए आई ऐकडमी ने छ:विकेट खोकर ही लक्ष्य को 21.3 ओवर मे पा लिया आई ऐकडमी के तरफ से ज़ीशान अहमद ने नाबाद 25 रन एवम् युवराज ने 13 रन बनाए ।ठंडर के तरफ से गेंदबाजी करते हुए हिमांशु ने 2 विकेट एवम् रवि, प्रियांशु ने एक एक विकेट लिए ।आई ऐकडमी के युवराज को मैन ऑफ दि मैच दिया गया ।

आज जिला किकेट लीग के उद्धाटन के मौके पर बीसीए के कोषाध्यक्ष आशुतोष सिंह एवम् जिला किकेट ऐशोसियेशन के अध्यक्ष उत्पल रंजन, सचिव मनोज कुमार नूंनदन सिह, अबदुल हाफिज,उपस्थित थे ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago