मुजफ्फरपुर: आयुष की घातक गेंदबाजी की बदौलत क्लासिक क्रिकेट क्लब ने जिला क्रिकेट लीग में गुरुवार पारामाउंट एकेडमी को आसानी से 10 विकेट से पराजित किया .
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पारामाउंट एकेडमी को 20 वें ओवर में ही महज 48 रनों पर समेट दिया . नौवें क्रम पर बल्लेबाजी करने आया आसिफ ( 22 ) इकलौता बल्लेबाज रहा जिसने दहाई का आंकड़ा छुआ .गेंदबाजी में आयुष ने अपने सात ओवर के कोटा में महज 10 रन देकर पांच विकेट चटकाये .आयुष के अलावा अनमोल व मनीष ने भी दो – दो विकेट चटकाये .
एलएस कॉलेज मैदान में खेले गए मुकाबले में जवाबी पारी खेली उतरी क्लासिक क्रिकेट क्लब की टीम ने 7 वें ओवर में ही बिना विकेट खोये 49 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया . रोहित ने नाबाद 25 रन ( 5 चौके ) व गौतम ने नाबाद 13 रन ( 2 चौके ) बनाये . आयुष को मैन ऑफ द मैच चुना गया .
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…