मुजफ्फरपुर. जिला क्रिकेट लीग में गुरुवार को एकतरफा मुकाबले में बबलू इलेवन एकेडमी ने पारामाउंट एकेडमी को सात विकेट से पराजित कर दिया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पारामाउंट एकेडमी की पूरी टीम महज 85 रनों पर सिमट गयी.
शाहनवाज (18) इकलौता बल्लेबाज रहा, जिसने दहाई का आंकड़ा छुआ. टीम के स्कोर में सबसे बड़ा योगदान मिस्टर एक्स्ट्रा (37) का रहा. बबलू इलेवन एकेडमी की ओर से विक्रांत ने चार व मणि ने तीन विकेट लिये. मोहित को दो विकेट मिला.
जवाबी पारी खेलने उतरी बबलू इलेवन एकेडमी ने 11.5 ओवर में ही जीत के लिए निर्धारित 86 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया. इस दौरान टीम ने तीन विकेट खोये. चंद्रप्रकाश ने सर्वाधिक 29 रन बनाये. विक्रांत ने 17 रनों का योगदान दिया. पारामाउंट एकेडमी की ओर से राजा सबसे सफल गेंदबाज रहा. उसने दो विकेट चटकाये. विक्रांत को मैन ऑफ द मैच चुना गया.
कल का मैच : जस्ट चैंपियन एकेडमी बनाम दिव्यदृष्टि फाउंडेशन
Share this content:
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…
कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…
पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…