मुजफ्फरपुर. कप्तान चंदन की घातक गेंदबाजी व सलामी बल्लेबाजों की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत चार बार की चैंपियन भारती क्लब ने जिला क्रिकेट लीग में विजयी आगाज किया है. सोमवार को अपने पहले ग्रुप मुकाबले में उसने बीएसटी किड्स को नौ विकेट से पराजित किया.
एलएस कॉलेज मैदान में खेले गए मुकाबले में बीएसटी किड्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया. पर, यह फैसला सही साबित नहीं हुआ व पूरी टीम महज 94 रनों पर सिमट गयी. सलामी बल्लेबाज आदित्य राज ने सर्वाधिक 34 रन बनाये. इरफान ने 16 व हर्षवर्धन ने 12 रनों का योगदान दिया. चंदन ने 19 रन देकर चार विकेट लिये. विशाल व देवाशीष को दो-दो विकेट मिला
.
जीत के लिए मिले 95 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारती क्लब को रविराज व आदित्य ने शानदार शुरुआत दी. दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 82 रन जोड़े. रविराज ने 30 गेंदों पर नाबाद 41 रन बनाये, जिसमें नौ चौके शामिल थे. आदित्य ने तीन चौके की मदद से 21 रन बनाये. एक समय लग रहा था कि ये दोनों मिलकर ही लक्ष्य हासिल कर लेंगे. पर, सातवें ओवर में इरफान ने आदित्य को अपनी ही गेंद पर लपक कर बीएसटी किड्स को पहली सफलता दिलायी, जो आखिरी भी साबित हुई.
कल का मैच : डीसीए बनाम यंग मेन एकेडमी
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…