मुजफ्फरपुर जिला लीग : भारती जूनियर को पहली पारी में 53 रनो की बढ़त।

मुजफ्फरपुर : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर-19 तीन दिवसीय क्रिकेट लीग के फाइनल में आज दूसरे दिन क्रिकेट एकेडमी ने अपना सभी विकेट खोकर 199 रन बनाएं जिसमें अभिनव आलोक ने 59 रिशु राज ने 22 विवेक गौरव ने 20 कुश ने अट्ठारह सौरव ने 15 एवं फराज ने नाबाद 26 रनों की पारी खेली।गेंदबाजी में भारती जूनियर के तरफ से आदित्य कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 महत्वपूर्ण विकेट झटके वहीं अक्षत को दो एवं रितिक राज को 1 विकेट से संतोष करना पड़ा।

इस तरह भारती जूनियर को पाली पानी में 53 रनों की बढ़त मिली।भारती जूनियर आज दूसरे दिन की खेल की समाप्ति पर 3 विकेट खोकर 51 रन पर खेल रही है जिसमें विक्रम नाबाद 10 रन एवं उत्सव आशीष ने नाबाद 30 रन बना कर खेल रहे हैं।गेंदबाजी में क्रिकेट एकेडमी के तरफ से अभिनव आलोक ने 2 एवं सौरव ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
इस प्रकार भारती जूनियर की कुल बढ़त 104 रन की हो चुकी है कल का खेल होना शेष है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago