मुजफ्फरपुर जिला लीग : आदित्य के नाबाद 98 रनो की बदौलत भारती क्लब की शानदार जीत

मुजफ्फरपुर : जिला क्रिकेट संघ द्वारा संचालित जिला क्रिकेट लीग के एक अहम मुकाबले में भारती क्लब ने यंग मेंस क्रिकेट एकेडमी को 7 विकेट से हराकर पूर्ण अंक हासिल की।

आज स्थानीय एल एस कॉलेज के खेल मैदान में यंग मेंस क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में सभी विकेट खोकर 165 रन बनाए।यंग मेंस क्रिकेट एकेडमी के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अनीश ने 37,शिवम ने 36,अजीत ने 17,मनीष ने 16,अमन ने 13 एवम अभिसेक ने 11 रन अपनी टीम के लिए बनाए।
गेंदबाजी में भारती क्लब के तरफ से राहुल किशोर एवम ठाकुर देवाशीष ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन तीन विकेट झटक लिए।वही तुषार अमर को एक,दीपक को एक एवम चिरंजीवी को दो विकेट लेने में सफलता प्राप्त हुई।

जवाब में खेलने उतरी भारती क्लब ने 16 ओवर में ही 3 विकेट खोकर जीत के लिए आवश्यक 166 रन बना डाले।भारती क्लब के तरफ से ओपनर बल्लेबाज आदित्य ने 60 गेंदों का सामना करते हुए 18 चौकों और 2 गगनचुंबी छक्के की मदद से 98 रनो की नाबाद पारी खेली वही दीपक ने 21,चिरंजीवी ने 14 एवम रविराज ने 2 चौकों की मदद से नाबाद 13 रन अपनी टीम के लिए बनाए।गेंदबाजी में यंग मेंस क्रिकेट एकेडमी के तरफ से अजीत,धनंजय एवम रवि को एक एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त हुई।आज के मैन ऑफ द मैच भारती क्लब के ओपनर बल्लेबाज आदित्य को दिया गया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago