मुज़्ज़फ़्फ़रपुर : जिला क्रिकेट लीग में स्कूल ऑफ क्रिकेट सीनियर ने आर्यन सुपर किंग्स को 297 रनों के विशाल अंतर से हराया।
आज स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान में स्कूल ऑफ क्रिकेट सीनियर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में 5 विकेट खोकर 371 रनों का विशाल लक्ष्य दिया जिसमे सचिन एवं सौरव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दोनों ने नाबाद शतक जड़ा।
सचिन ने जहां 115 रन बनाए वही सौरव ने नाबाद 124 रन बनाए। इन दोनों के अलावा विवेक ने 12,जसीम ने 15 ,राजन ने 15 एवं सौरव दितिय ने 23 रन बनाए।गेंदबाजी में स्कूल ऑफ आर्यन सुपर किंग्स के तरफ से आशुतोष ने 1,अमन ने 1,देवब्रत ने 1 एवं उदय ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
जवाब में खेलने उतरी आर्यन सुपर किंग्स की पूरी टीम 23 ओवर में 74 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।जिसमें आदित्य ने 16 एवं अमन ने 10 रन अपनी टीम के लिए बनाएं इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका।
गेंदबाजी में स्कूल ऑफ क्रिकेट सीनियर के तरफ से सरफराज ने 4,महावीर ने 2,सौरव ने 2 एवं निखिल एवं सचिन ने 1 विकेट लिए ।
आज के मैच के मैन ऑफ द मैच सौरव को दिया गया।
आज के अंपायर राज कुमार एवं ऋत्विक कुमार थे वही स्कोरर प्रियेश थे।कल का मैच: भारती जूनियर बनाम डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…