मुज़फ्फ़रपुर जिला लीग में बिहार स्टेट टी20 क्रिकेट एकेडमी ने सुस्ता क्रिकेट क्लब को 26 रनों से हराया।

मुजफ्फरपुर 02 जनवरी: मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में बिहार स्टेट T20 क्रिकेट एकेडमी ने सुस्ता क्रिकेट क्लब को 26 रनों से हराकर पूर्ण अंक हासिल की।

आज स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान में बिहार स्टेट T20 क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर में छह विकेट पर 198 रनों का लक्ष्य खड़ा किया जिसमें हर्षवर्धन ने 55 अमन ने 36 आर्यन ने 23 आकाश ने 17 एवं अभिराज ने नाबाद 21 रन बनाए।गेंदबाजी में सुस्ता क्रिकेट क्लब की तरफ से किशन ने एक अंकित ने एक हसनैन ने एक नीतीश ने एक विकेट प्राप्त किए।

जवाब में खेलने उतरी सुस्ता क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 30 ओवर में 172 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
सुस्ता क्रिकेट क्लब की तरफ से बल्लेबाजी में आदर्श ने 35, छोटू ने 19 धीरज ने 19, नीरज ने 21 ,एवं रितु ने 16 रन बनाए ।गेंदबाजी में बिहार स्टेट T20 क्रिकेट एकेडमी के तरफ से अमन ने तीन राकेश ने तीन विभांशु ने एक आदर्श ने एक एवं आर्यन सिंह ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

आज के मैन ऑफ द मैच बिहार स्टेट टी20 क्रिकेट एकेडमी के अमन कुमार को दिया गया।अंपायर के रूप में बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर रवि कुमार एवं जिला क्रिकेट संघ से संबद्ध अंपायर मोहम्मद अकबर ने अपनी भूमिका निभाई।आज के अंपायर मुरारी एवं आदित्य गौरव थे।कल का मैच संस्कृति क्रिकेट एकेडमी बनाम गायत्री यंग क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाना है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago