मुजफ्फरपुर। जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित ए डिवीजन जिला क्रिकेट लीग के अब तक के सबसे रोमांचक मुकाबले का परिणाम एक रन से निकला।
यंग राइडर ने जीत के मुहाने पर खड़े आइसीए के मनीष को आउट कर न सिर्फ अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली बल्कि सबसे रोमांचक मैच का परिणाम भी अपने नाम कर लिया। मैच में बल्ला और गेंद से शानदार खेल दिखाने वाले गौतम राज को मैन ऑफ द मैच चुना गया। आरडीएस कालेज मैदान में खेले गये मैच में पहले खेलते हुये यंग राइडर ने गौतम राज के 46 रन और विप्लव23, आकाश स्वामी 18,सोनू 17 रनों की बदौलत 30 ओवर में 149 रनों का योग खड़ा किया। आइसीए के राहुल और शनि ने तीन तीन और मनीष ने दो विकेट लिया।
जबाब में अंकित के शानदार 59 रन और सचिन 16,सन्नी13 रनों के बावजूद टीम जीत से महरूम रही। चंदन ने 29 वे ओवर की पांचवें गेंद पर मनीष को बोल्ड कर टीम को खुशी से झुमने का मौका दे दिया। तब आइसीए का कुल योग 148 ही हो सका था।यंग राइडर के सुजाय सोनी ने तीन, विप्लव, गौतम राज और चंदन चक्रवर्ती ने दो दो विकेट लिया। मैच के अम्पायर मनोज कुमार और हर्षवर्धन थे।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…