Muzafferpur: जिला क्रिकेट संघ के सत्र 2019-20 का “बी” डिवीज़न मैच में आज रोहुआ हाई स्कूल मैदान में श्रीराम क्रिकेट क्लब ने आज़ाद हिंद क्रिकेट क्लब जु को 7 विकेट से हरा दिया।
टॉस आज़ाद हिंद क्रिकेट क्लब जु ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया जो कि गलत साबित हुआ,श्रीराम क्रिकेट क्लब के गेंदबाज तौसीन रज़ा की घातक गेंदबाजी 17 रन देकर 6 विकेट के आगे आज़ाद हिंद क्रिकेट क्लब जु ने सिर्फ 70 रन बनाए,जिसमे सिर्फ राकेश ने 14 रनों का योगदान दिया,श्रीराम क्रिकेट क्लब की ओर से ओमकार और वेद ने 1-1 विकेट लिया।
जवाब में छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीराम क्रिकेट क्लब ने 3 विकेट खोकर,7 विकेट से ये मैच जीत लिया,जिसमे आदित्य और गोलू ने क्रमशः 18-18 रन बनाए। शानदार गेंदबाजी के लिए तौसीन रज़ा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
आज के अंपायर थे हर्ष वर्धन और प्रशांत कुमार।रोहुआ मैदान में कल का “बी” डिवीज़न का मैच पंकज फाउंडेशन बनाम प्रोग्रेसिव क्रिकेट क्लब है।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…