मुजफ्फरपुर। जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में बुधवार को प्रारंभ महिला क्रिकेट लीग के उद्घाटन मुकाबले में बीएसटीसीए ने मालीघाट क्रिकेट एकेडमी को नौ विकेट से हराकर धमाकेदार शुरूआत की। मैच में नाबाद 41रन बनाने और दो विकेट झटकने वाली शिवानी को वूमैन आॅफ द मैच चुना गया।
इससे पहले जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कमल सिंह ने प्रतियोगिता का विधिवत् उदघाटन किया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद उन्होंने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है। पढाई के साथ यह भी जरूरी है। कहा कि इस अवसर का लाभ उठाकर राज्य और देश पटल पर नाम रौशन करें। अध्यक्ष उत्पल रंजन ने खिलाड़ियों को उन्मुक्त होकर खेलने को प्रेरित किया।
सचिव मनोज कुमार ने कहा कि यह नयी शुरुआत है। खिलाड़ी और संगठन मिलकर नया मुकाम तय करेंगी। मौके पर कोषाध्यक्ष नुंदन सिंह, निरंजन कुमार, अवनीश नंदन, ललन कुमार, राज कुमार चेतन,हर्षवर्धन आदि उपस्थित थे।
पंडित नेहरु स्टेडियम में खेले गये मैच में पहले खेलते हुये मालीघाट की टीम 18 वे ओवर में 95 रनों पर आॅल आउट हो गयी। जानवी 30रन,सिमरन 17रन,नैनसी सात रन और श्रेया ने तीन रन बनाये। काजल ने तीन, अचल और शिवानी ने दो – दो वैष्णवी ने एक विकेट झटके।
जबाब में बीएसटीसीए की टीम ने कविता पाँच रन, का विकेट खोकर विजयी लक्ष्य पा लिया। शिवानी 41और स्नेहा 11रन बनाकर नाबाद लौटी। अनन्या ने एक मात्र विकेट हासिल किया।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…