Dhaka:ढाका उच्च विद्यालय के खेल मैदान में चल रहे विजयी क्रिकेट क्लब,ढाका द्वारा आयोजित स्व० मोतिउर्रहमान मेमोरियल राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट 2020 के पहले सेमीफइनल में आज मधुबनी और मुजफ्फरपुर के बीच मुक़ाबला हुआ।
मधुबनी की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 98 रन ही बना सकी,जिसमें अभिषेक 42,आयुष 17 और आदित्य ने 14 रनों का योगदान दिया। मुजफ्फरपुर के तरफ से आलोक कुमार 3,आशीष 2,तुषार और मोहित ने 1 1 विकेट चटकाए।99 रनों के जवाब में खेलते हुए मुजफ्फरपुर ने 8.1 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 99 रन बनाकर मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। मधुबनी के तरफ से भरत ने एकमात्र विकेट हासिल किया। मैन ऑफ द मैच का पुरष्कार मुज़फ्फरपुर के बल्लेबाज चिरंजीवी को 1000 नगद और ट्रॉफी श्री शशि प्रकाश,प्रखंड विकास पदाधिकारी ढाका के हाँथों दिया गया।
अम्पायरिंग टीपू सिंह और प्रदीप गुप्ता उर्फ मुन्ना जी ने की।
स्कोरिंग सेराज अनवर,शादाब खान,अरसद ने की।
कॉमेंट्री लिटिल गुरु और असलम अंसारी ने की।
इस अवसर पर हारून खान,संजय सिंह,सुरेंद्र सिंह,जारुन खान,भोला खान,इम्तेयाजुल हक़,कन्हैया जी,शाहिद खान,आज़म खान,आले खान,आज़म जूनियर,दानिश,मो० इश्तेयाक अंसारी,साहेब खान,रिज़वान अहमद,फैसल,बाला जी,अज़ीम,साहिल,मेंहदी खान,सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…