श्यामल सिन्हा अंडर-16 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में मुजफ्फरपुर 127 रनों से जीता

बेगूसराय : बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित श्यामल सिंह अंडर 16 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में सेंट्रल जोन का पांचवा मैच बरौनी फर्टिलाइजर के मैदान पर खेला गया आज का मैच मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर के बीच खेला गया मुजफ्फरपुर के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बलेबाजी करने का निर्णय लिया।

और निर्धारित 40 ओवर में 8 विकेट खो कर 232 रन बनाए मुजफ्फरपुर की ओर से कुशदेव प्रसाद सिंह ने 45 रन और स्वायतम 47 रन बनाए। समस्तीपुर की ओर से शरास्वत वत्स 4 विकेट और विक्रांत ने 3 विकेट प्राप्त किए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए समस्तीपुर की टीम 24 ओवर में 105 रनो पर ऑल आउट हो गई समस्तीपुर की ओर से शरास्वत वत्स ने 29 रन और शौर्य रंजन ने 14 रन बनाए मुजफ्फरपुर की ओर से प्रेम तिवारी ने 5 और अक्षत उज्ज्वल ने 2 विकेट प्राप्त किये और इस तरह से मुजफ्फरपुर ने यह मैच 127 रनो से जीत लिया

मैन ऑफ़ दी मैच का पुरस्कार प्रेम तिवारी को दिया गया। अंपायर के रूप में अमित रंजन और तैयब हुसैन थे और स्कोरर के रूप में राम कुमार और विश्वजीत मौजूद थे। इस मौके पर प्रतीक भानु ,विश्वजीत कुमार, निराला कुमार , मो इमरान आलम, मो जमशेद रामकुमार सहित कई लोग मौजूद थे कल का मैच मुजफ्फरपुर और खगड़िया के बीच खेला जाएगा

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago