मुजफ्फरपुर जिला डिवीजन लीग-2019 के लिए क्लब रजिस्ट्रेशन 13 अगस्त से

Khelbihar.com

मुजफ्फरपुर।। मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ ( एमडीसीए ) की ओर से होने वाले जिला क्रिकेट लीग को लेकर निबंधन के तिथि की घोषणा कर दी गयी है . शुक्रवार को एमडीसीए की बैठक में इसका निर्णय करते हुए निबंधन शुल्क का निर्धारण कर दिया गया है ।।

इस बार चार लीग मैच ‘ ए ‘ व ‘ बी ‘ डिवीजन , वीमेन लीग , कॉरपोरेट लीग के अलावा स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता भी आयोजित होगी . जिला क्रिकेट लीग का निबंधन 13 से 30 अगस्त के बीच होगा . इसका फॉर्म एमडीसीए के हरिसभा चौक स्थित अस्थायी उन्नति शॉपी में मिलेगा .

जिसका निबंधन शुल्क 3100 रुपया है , इस फॉर्म को ए , बी डिवीजन के साथ वीमेन लीम खेलने वाली टीम प्राप्त करेगी . फॉर्म लेने से पहले ड्राफ्ट के माध्यम से देना होगा . ड्राफ्ट मुजफ्फरपुर डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिएशन के नाम से बनेगा . बैठक में बताया गया कि इस सत्र के शुरुआत से पहले सभी लीग खेलने वाले क्लब , अकादमी की एक आम सभा होगी .

नये सत्र में विभिन्न कार्य के लिए अलग अलग समिति बनेगी . वहीं लीग मैच के तिथि की घोषणा भी निबंधन पूरा होने के बाद होगी .

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago