अर्णव किशोर के नाबाद तूफानी दोहरा शतक से नालंदा बना चैंपियन

मोतिहारी : मोतिहारी के ढाका में खेले जा रहे ब्रिज बिहारी प्रसाद मेमोरियल स्टेट लेवल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में नालंदा के अर्णव किशोर ने सिर्फ 82 गेंदों में नाबाद 200* रन बनाए और अपनी टीम को जीत दिलाकर चैंपियन बनाया।

अर्णव किशोर बिहार अंडर -25 प्लेयर है उन्होंने इस लोकल टूर्नामेंट में सिर्फ 82 बॉल में तूफानी दोहरा शतक लगाया जिसमे 19 चौके और 16 छक्के जेड।

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला नालंदा और जहानाबाद के बीच खेला गया।जिसमे पहले बल्लेबाजी करते हुई नालंदा की टीम अर्णव किशोर के दोहरा नाबाद शतक और प्रकाश के 32 रन बनाए। जिससे टीम 25 ओवर में 6 विकेट खोकर 263 रन बनाए। गेंदबाजी में जहानाबाद के ऋषव राकेश 4 विकेट, आकाश राज और हर्षवर्धन को 1-1 विकेट मिला।

जबाब में बल्लेबाजी करने उतरी जहानाबाद की टीम 218 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।गेंदबाजी में अर्णव सिंह ने 4 तथा अर्णव किशोर को 1 विकेट मिला। इस तरह नालंदा 45 रनों से जीत कर चैंपियन बनी। अर्णव किशोर ने कुल 3 मैच में सबसे अधिक 317 रन बनाए तथा 5 विकेट झटके।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago