कराटे

लौन्ध T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में नालंदा क्रिकेट क्लब व शेखपुरा क्रिकेट क्लब विजयी

पटना 11 फरवरी:  नालंदा एवं शेखपुरा की टीम अपने-अपने मैच जीते जिला क्रिकेट एसोसिएशन नवादा के तत्वधान में आयोजित लौन्ध T20 क्रिकेट टूर्नामेंट के आज दूसरे दिन दो मैच खेले गए ।

पहले मैच में नालंदा क्रिकेट क्लब ने हिसुआ पर आसान जीत दर्ज की टॉस जीतकर पहले नालंदा ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 163 रन का स्कोर खड़ा किया जिसमें नालंदा के बल्लेबाज अर्णव किशोर ने शानदार 42 रन रजनीकांत ने 27 जबकि रजनीश ने 26 रनों का योगदान दिया।

गेंदबाजी करते हुए हिसुआ क्रिकेट क्लब की ओर से आजाद ने 4 ओवरों में 24 रन देकर चार खिलाड़ियों को आउट किया निश्चय ने भी 2 विकेट लेने में कामयाब हुए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए हिसुआ क्रिकेट क्लब ने बल्लेबाजी करते हुए 17.1 ओवरों में मात्र 98 रन बनाकर आउट हो गई जिसमें अनूप ने 34 गौरव ने 18 रनों का योगदान रहा। नालंदा के तरफ से गेंदबाजी करते हुए अरनव ने दो कुमार आदित्य ने दो विकेट एवं सौरभ ने भी 2 विकेट अपने नाम किए। इस तरह से नालंदा क्रिकेट क्लब ने हिसुआ क्रिकेट क्लब को 65 रनों के अंतर से मैच अपने नाम कर लिया।

वही आज खेले गए दूसरे मुकाबले में नवादा क्रिकेट क्लब का मुकाबला शेखपुरा क्रिकेट क्लब से हुआ जिसमें शेखपुरा पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवरों में 8 विकेट खोकर 153 रनों का स्कोर किया जिसमें राजा ने 69 रनों का योगदान दिया एवं दीपक ने भी बल्लेबाजी करते हुए 39 रन बनाए। हिसुआ नवादा की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अभिषेक ने चार तथा जितेंद्र ने 2 विकेट अपने नाम किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनसीए की बैटिंग खराब रही और 15.3 ओवर में मात्र 127 रन बनाकर आउट हो गई जिसमें कुंदन ने 33 बंशीधर ने 21 एवं जितेंद्र ने 19 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए जफर इमाम ने तीन विकेट दीपक ने 2 विकेट अपने नाम किया।

इस तरह से शिवपुरा की टीम ने आसानी से मैच जीत लिया शेखपुरा के राजा को शानदार बल्लेबाजी के लिए उन्हें मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रोहित सिन्हा सचिव मनीष कुमार सुरेश यादव सुनील कुमार राजेश कुमार श्याम देव कुमार सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

14 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago