Loading Now
×

नालंदा जिला जूनियर क्रिकेट लीग का शानदार आगाज,

नालंदा:  जिला जूनियर लीग का शुभारम्भ किया गया मैच का उद्घाटन हिलसा एसडीएम प्रवीण कुमार और एकंगरसराय सीओ प्रवीण सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ नालंदा के सचिव गोपाल सिंह, संयुक्त सचिव संजीव कुमार मौजूद तथा कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, टीआई एकंगर थाना अखिलेश झा, टीआई ओंगारी थाना रविंद्र कुमार, संतोष पांडेय, बिक्रम सोलंकी, सिकंदर यादव, क्षितिज कुमार इत्यादि मौजूद रहे।

IMG-20260324-WA0012 नालंदा जिला जूनियर क्रिकेट लीग का शानदार आगाज,

NDJL -2024 का पहला मैच नालंदा ए बनाम नालंदा सी के बीच खेला गया। नालंदा ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 150 रन बनाये जिसमे शुभम 56, उत्कर्ष 21 और अतिरिक्त के रूप में 54 रन का योगदान रहा। नालंदा सी के गेंदबाज रामा शंकर ने 32/2 तथा मुस्ताफा, हिमांशु, युग, मो शैम और आदित्य ने एक एक विकेट लिए।

जवाब में खेलते हुए नालंदा सी 125 रन ही बना पायी और मैच 25 रनो से हार गयी। नालंदा सी की ओर से हिमांशु 17, युग 47 और मो सैम ने 22 रन बनाये। नालंदा ए के गेंदबाज उज्जवल 12/5, अंकित, सौरभ और उत्कर्ष ने एक एक विकेट लिए।

उज्जवल को मैन ऑफ़ दा मैच दिया गया।मैच में निर्णायक की भूमिका परवेज़ मुस्तफा और मो सब्बीर ने निभाई स्कोर क्षितिज प्रियदर्शी।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
2 + 5 = ?