Loading Now
×

अररिया जिला क्रिकेट लीग में नरपतगंज क्रिकेट क्लब 4 विकेट से जीता

अररिया : स्थानीय अररिया कॉलेज स्टेडियम मे 34वाँ भागीरथी गंगा जिला क्रिकेट लीग ( कॉनसम ट्रॉफी ) का 14 वाँ मैच डीसीए येलो और नरपतगंज क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया ।

डीसीए येलो ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर मे 8 विकेट खोकर 131 रनो का स्कोर खड़ा किया।डीसीए येलो की तरफ से खेलते हुए रौनक ने 50 रन, आर्यन ने 22 और मिथिलेश ने 17 रन का योगदान अपने टीम को दिया ।नरपतगंज क्रिकेट क्लब के तरफ से गेंदबाजी करते हुए मिथलेश ने 3 विकेट, रौनक ने 2 विकेट और जयंत ने 1 विकेट चटकाए।

IMG-20260324-WA0012 अररिया जिला क्रिकेट लीग में नरपतगंज क्रिकेट क्लब 4 विकेट से जीता

वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी नरपतगंज क्रिकेट क्लब की टीम 23 ओवर मे 6 विकेट के नुकसान पर अपना लक्ष्य 134 रन का पूरा कर लिया ।नरपतगंज क्रिकेट क्लब की तरफ से खेलते हुए सौरव ने 45 रन, जयंत ने 36 रन और रौनक ने 11 रन का योगदान अपनी टीम को दिया ।

डीसीए येलो की तरफ से गेंदबाजी करते हुए शाहनूर ने 2 विकेट, मुर्शीद और शुभम ने 1-1 विकेट चटकाए ।इस तरह से यह मैच मे नरपतगंज क्रिकेट क्लब ने 4 विकेट से जीत दर्ज की।

आज के मैच के मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार नरपतगंज क्रिकेट क्लब के जयंत को दिया गया । आज के मैच में अंपायर की भूमिका में निशार अहमद और फैजल हुसैन थे।

इस अवसर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष श्री प्रबीर कुमार बिस्वास, जिला क्रिकेट संघ के लीग कन्वेनर तनवीर अलम, उपाध्यक्ष श्री चांद आजमी, कार्यकारी सचिव सुनील कुमार, संयुक्त सचिव श्री अनामी शंकर, कोषाध्यक्ष श्री अमित सेनगुप्ता तथा वरिष्ठ सदस्य श्री सत्येंद्र नाथ शरण, दिलीप झा, परवेज आलम, मनोज बरडिया, शादाब शमीम, अश्वनी कुमार, मनीष कुमार मन्नू, उज्ज्वल, सरवन और ग्राउंड्स मैन राजेश आदि मौजूद थे।

कल का मैच

एमएससीसी, फारबिसगंज और आयुष 11, अररिया के बीच खेला जाएगा ।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
5 × 5 = ?