पटना। गोलघर मीडिया वेंचर्स के तत्वावधान में लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट के सहयोग से आगामी 18 अप्रैल से राजधानी के संजय गांधी स्टेडियम में आयोजित होने वाले नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-16 इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता टीमों को दी जाने वाली ट्रॉफी का अनावरण मंगलवार को किया गया।
ट्रॉफी का अनावरण जय अंबे इंटरप्राइजेज के एमडी नीरज कुमार, राजा बाबा, विशाल सिंह और करण कुमार ने किया।
टूर्नामेंट के बारे में जानकारी देते हुए जय अंबे इंटरप्राइजेज के एमडी सह आयोजन अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि आयोजन समिति ने फैसला लिया है कि इस टूर्नामेंट में केवल 24 टीमों को ही इंट्री दी जायेगी।
मैच नॉकआउट आधार पर 25-25 ओवरों का खेला जायेगा। उन्होंने बताया कि विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी समेत नकद इनाम भी दिये जायेंगे।
आयोजन सचिव सह सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के महासचिव संतोष तिवारी ने बताया कि विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी सहित कई आकर्षक पुरस्कार दिये जायेंगे। साथ ही प्रतिदिन मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट बैटर, बेस्ट बॉलर के भी पुरस्कार दिये जायेंगे।प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए कई कमिटियां बनाई जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि मैचों का संचालन पैनल के अंपायरों द्वारा किया जायेगा। प्रतियोगिता में खेलने हेतू आयु प्रमाण पत्र व आधार कार्ड प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। इच्छुक टीमें 9386962380 पर संपर्क कर सकते हैं।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…