नानपारा क्रिकेट क्लब बहराइच जिला अंडर-16 क्रिकेट लीग के फाइनल में

बहराइच/उत्तरप्रदेश  08 जनवरी: जिला क्रिकेट संघ बहराइच द्वारा आयोजित अंडर-16 जिला क्रिकेट लीग का आज दूसरा सेमिफाइनल मुकाबला नानपारा क्रिकेट क्लब ने एस एम बसीर क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है।

एस एम बसीर क्रिकेट क्लब की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 23 ओवर में सभी विकेट खोकर सिर्फ 82 रन ही बना सकी. जिसमे टीम के लिए मो. वासिल ने सबसे अधिक 25 रन बनाये। गेंदबाजी में ऋषि ने चार और शाद ने तीन विकेट झटके।

जबाब में बल्लेबाजी करते हुए नानपारा सीसी की टीम 18 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया टीम के लिए अभिषेक 21 और आशीष ने नाबाद 15 रन बनाये। गेंदबाजी में एस एम बसीर क्रिकेट क्लब के मो.जैफ ने दो विकेट झटके।

मैच में निर्णयक के भूमिका में अकील अहमद और शादाब खान थे जबकि स्कोरर में वैभव थे। इस मौके पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव इशरत महमूद उपस्तिथ थे जिन्होंने बताया कि कल लीग का फाइनल मुकाबला करीम चिश्ती क्रिकेट क्लब और नानपारा क्रिकेट क्लब के बीच खेला जायेगा।

 

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago