क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री का सारण विभाग में एक दिवसीय प्रवास संपन्न

सिवान : क्रीड़ा भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रसाद महनाकर का उत्तर बिहार प्रांत का प्रवास मंगलवार 04 जुलाई से शुभारंभ होकर 06 जुलाई तक चलेगा।

मंगलवार को संगठन मंत्री का प्रवास सारण विभाग के सिवान में हुआ। सिवान प्रवास के दौरान संगठन मंत्री सुबह सिवान के मैरवा लक्ष्मीपुर स्थित रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी का दौरा कर के एकेडमी की गतिविधियों को नजदीक से देखा और एकेडमी में रहने वाली बालिका खिलाड़ियों के साथ संवाद किया।

संगठन मंत्री के एकेडमी पहुंचने पर एकेडमी के निदेशक व क्रीड़ा भारती खेल गुरु सम्मान से सम्मानित संजय पाठक ने अंग वस्त्र प्रदान कर के संगठन मंत्री को सम्मानित एवं स्वागत किया। इस मौके पर क्रीड़ा भारती के उत्तर बिहार प्रांत अध्यक्ष चंद्रशेखर अधिकारी, प्रांत उपाध्यक्ष सुमन कुमार चांद, सह प्रांत मंत्री नवीन सिंह परमार व प्रांत प्रांत प्रचार प्रमुख इंदल कुमार सिंह भी मोजूद रहें।

एकेडमी के प्रवास के बाद संगठन मंत्री सिवान नगर में सारण विभाग स्तरीय कार्यकर्ता बैठक में शामिल होकर सिवान, गोपालगंज व महाराजगंज के कार्यकर्ताओं के के साथ परिचय और संवाद किया। इस मौके पर सिवान के चर्चित युवा चिकित्सक डॉ सौरभ कुमार को अंग वस्त्र प्रदान कर के संगठन मंत्री ने क्रीड़ा भारती की सदस्यता प्रदान करते हुए क्रीड़ा भारती परिवार में स्वागत किया। बैठक की अध्यक्षता सिवान इकाई के अध्यक्ष मधुसूदन पंडित ने किया।

इस मौके पर प्रांत अध्यक्ष चंद्रशेखर अधिकारी, उपाध्यक्ष सुमन कुमार चांद, सह प्रांत मंत्री नवीन सिंह परमार, प्रांत कोषाध्यक्ष रोहित सिंह, सारण विभाग संयोजक सुधीर कुमार सिंह, प्रांत कार्यकारणी सदस्य पंकज सिंह, प्रेम बाबू माथुर, शिवम कुमार सिंह, विनीत कुमार, बबलू कुमार कुशवाहा, विशाल कुमार सहित क्रीड़ा भारती सिवान, गोपालगंज व महाराजगंज इकाई से कुल 25 कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

इस मौके पर क्रीड़ा भारती के उत्तर बिहार प्रांत इकाई प्रचार प्रमुख इंदल सिंह ने बताया कि क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय
संगठन मंत्री का सारण विभाग में एक दिवसीय प्रवास कार्यकर्ताओं में नई उर्जा का संचार करने में काफी सफल रहा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

1 day ago

Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…

1 day ago

BCA ने रणजी ट्रॉफी के लिए सीनियर खिलाड़ियों की पहली सूची जारी, देखें

पटना : बिहार क्रिकेट संघ की पुरुष सीनियर चयन समिति ने घरेलू सत्र 2026-27 के…

2 days ago

अरवल जिला क्रिकेट संघ के चुनाव संपन्न,धर्मवीर पटवर्धन सचिव निर्वाचित।

अरवल। अरवल जिला क्रिकेट संघ (Arwal DCA) का आम चुनाव अपने निर्धारित कार्यकाल के अनुसार…

4 days ago

श्रेष्ठ सुमन के आगे रेड के बल्लेबाज हुए बेबस,सीएबी ब्लू ने 71 रन से जीती।

पटना। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में खेले गए…

4 days ago

My Yards 203 रनों से जीतकर SSR T20 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर-17 के फाइनल में

पटना : प्रत्युश फाउंडेशन के तत्वाधान में स्थानीय सोनपुर के बाबू राम नारायण सिंह स्टेडियम…

6 days ago