पटना जिला सीनियर रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता शुरू

पटना : आज से पटना जिला शतरंज संघ( तदर्थ समिति)  के  तत्वावधान में मेगा माइंड चेस क्लब एवं बिहार विद्यापीठ के द्वारा आयोजित पटना जिला सीनियर शतरंज प्रतियोगिता प्रारंभ हो गई।
आज खेले गए दो चक्रों की समाप्ति के बाद दो अंको के साथ विवेक, विजय , राहुल समेत 14 खिलाड़ी शीर्ष पर चल रहे हैं।
इसके पूर्व आज सूबे के खेल मंत्री श्री जितेंद्र कुमार राय ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने युवा खिलाड़ियों के साथ एक अनौपचारिक बाजी भी खेली।
इस अवसर पर बिहार विद्यापीठ के अध्यक्ष विजय प्रकाश , अखिल बिहार शतरंज संघ के सचिव धर्मेंद्र कुमार , आर्यभट्ट विश्वविद्यालय की उप रजिस्ट्रार डॉ अंजना कुमारी, सचिव, बिहार विद्यापीठ, राणा अवधेश कुमार, निदेशिका, बिहार विद्यापीठ , डॉ मृदुला प्रकाश, पटना जिला शतरंज संघ (एडहॉक कमिटी) के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार एवं संयोजक अजित कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थें।
इस अवसर पर बोलते हुए माननीय मंत्री ने बिहार विद्यापीठ परिसर में खेल को बढ़ावा देने हेतु विद्यापीठ के अध्यक्ष विजय प्रकाश के प्रस्ताव पर सकारात्मक रुझान व्यक्त करते हुए शीघ्र ही कार्ययोजना तैयार करने को कहा।

इस अवसर पर आयोजन सचिव विपल सुभाषी ने सभी आगत अतिथियों का स्वागत किया एवं प्रतियोगिता की संयोजिका ने मिताली मित्रा ने सबके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया तथा उपस्थित सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया इस अवसर पर बिहार विद्यापीठ की प्राचार्या एवं अन्य कर्मिगण , अखिल बिहार शतरंज संघ के संयुक्त सचिव नन्दकिशोर, शशिनन्द कुमार,इकबाल आलम,प्रत्यूष कुमार के अतिरिक्त राहुल कुमार, हिमांशु कुमार ,मिलन झा,आलोक प्रियदर्शी , सौरभ रूप समेत कई खिलाड़ी एवं अभिभावक उपस्थित थे  ।

कल सुबह नौ बजे से प्रतियोगिता का तीसरा चक्र खेला जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

1 day ago

Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…

1 day ago

BCA ने रणजी ट्रॉफी के लिए सीनियर खिलाड़ियों की पहली सूची जारी, देखें

पटना : बिहार क्रिकेट संघ की पुरुष सीनियर चयन समिति ने घरेलू सत्र 2026-27 के…

2 days ago

अरवल जिला क्रिकेट संघ के चुनाव संपन्न,धर्मवीर पटवर्धन सचिव निर्वाचित।

अरवल। अरवल जिला क्रिकेट संघ (Arwal DCA) का आम चुनाव अपने निर्धारित कार्यकाल के अनुसार…

4 days ago

श्रेष्ठ सुमन के आगे रेड के बल्लेबाज हुए बेबस,सीएबी ब्लू ने 71 रन से जीती।

पटना। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में खेले गए…

4 days ago

My Yards 203 रनों से जीतकर SSR T20 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर-17 के फाइनल में

पटना : प्रत्युश फाउंडेशन के तत्वाधान में स्थानीय सोनपुर के बाबू राम नारायण सिंह स्टेडियम…

6 days ago