राष्ट्रीय त्रिकोणीय सीरीज का आगाज़,झारखंड व बिहार जीती

पटना 02 दिसंबर:  अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया (D.C.C.B.I) द्वारा मान्यता प्राप्त एवं दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार (D.C.A.B) द्वारा आयोजित बिहार में पहली बार राष्ट्रीय त्रिकोणीय सीरीज का आयोजन आगामी 2 दिसंबर को बिहार के सर्वश्रेष्ठ उर्जा स्टेडियम में शेखपुरा विधायक श्री विजय सम्राट द्वारा आयोजन किया गया I

इस अवसर पर एन० आई० एस० कोच प्रेम बल्लभ सहाय, क्रिकेट हाइलाइट्स डॉट कॉम के संचालक दानिश अहमद खान एवं नीडस् फिजियो थेरेपी के डॉक्टर शाहबाज खान एवं डीसीसीबीआई के प्रेसिडेंट श्री मुकेश कंचन मौजूद थे मौजूद थे l

आज खेले गए कुल 2 मुकाबले में पहला मैच बिहार और सौराष्ट्र के बीच हुआ जिसमें बिहार की टीम 3 विकेट से विजई हुई धर्मेंद्र कुमार को दो बहुमूल्य विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया l वहीं दूसरे मुकाबले में सौराष्ट्र और झारखंड की टीम के बीच झारखंड ने सौराष्ट्र कि टीम को 4 विकेट से हराया l

जिसमें विशाल नायक को मैन ऑफ द मैच चुना गया और इसी के साथ सौराष्ट्र कि टीम इस सीरीज से बाहर हो गई l कल (3 दिसंबर) को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर बिहार और झारखंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा l

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago