कराटे

नटराज क्रिकेट क्लब शिवहर जिला क्रिकेट लीग के फाइनल में

शिवहर 28 जनवरी: जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग के पहले सेमीफाइनल मैच में स्टार क्रिकेट क्लब को हराकर नटराज क्रिकेट क्लब लीग के फाइनल में पहुंची । पूरे मैच का लाइव प्रसारण किया गया ।

जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग अंतर्गत आज खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में नटराज क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर स्टार क्रिकेट क्लब को पहले बल्लेबाज़ी करने का निमंत्रण दिया ।‌ पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टार क्रिकेट क्लब ने पूरे 30 ओवरों में 9 विकेट पर 140 रनों का स्कोर खड़ा किया । बल्लेबाज हर्ष नंद ने 33 और कप्तान शिवम् चौहान ने तेज 40 रनों ‌की पारी खेली । नटराज क्रिकेट क्लब के शिवम् संजय 4 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे ।

141 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नटराज की टीम ने यह लक्ष्य 24.4 ओवर में 3 विकेट शेष रहते प्राप्त कर‌ लिया और पहली बार जिला क्रिकेट लीग के फाइनल में प्रवेश किया । नटराज क्रिकेट क्लब की ओर से साहिल ने शानदार 98 रनों की पारी खेली । स्टार क्रिकेट क्लब के मनीष ने शानदार गेंदबाजी करते हुए नटराज के 4 बल्लेबाजों को पवेलियन वापस भेजा ।

*नटराज क्रिकेट क्लब* के *साहिल सिन्हा* को उनकी शानदार बल्लेबाजी (98 रन, 73 गेंद, 12 चौके, 4 छक्के) के लिए *मैन ऑफ द‌ मैच* का पुरस्कार दिया गया । यह पुरस्कार संघ के कोषाध्यक्ष *राजेश कुमार उर्फ सौरव* के द्वारा प्रदान किया गया । आज कुछ पलों के लिए श्री राणा रत्नाकर जी एवं श्री पद्माकर जी ने भी सेमीफाइनल मैच का आनंद लिया और खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की ।

आज का दिन शिवहर क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक दिन रहा जब पहली बार पूरे मैच का लाइव प्रसारण किया गया । दर्शक घर बैठे लाइव मैच का लुत्फ ले रहे थे । पूरा मैच यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है । क्रिकहिरोज ऐप पर जाकर भी देखा जा सकता है ।

कल शनिवार को इस लीग का दूसरा सेमीफाइनल मैच एलेवेन स्टार और राइजिंग स्टार के बीच खेला जाएगा एवं *30 जनवरी, रविवार* को इस लीग का *फाइनल मुकाबला* खेला जाएगा ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

10 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago