Loading Now
×

शिवहर जिला क्रिकेट लीग के रोमांचक मुकाबले में नटराज क्रिकेट क्लब 3 विकेट से विजयी

शिवहर 19 जनवरी: जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग के बेहद हीं रोमांचक मैच में नटराज क्रिकेट क्लब ने एलेवेन स्टार ‌को 3 विकेट से हराया ।

आज सुबह नटराज क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर एलेवेन ‌स्टार क्रिकेट क्लब को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया । एलेवेन ‌स्टार की पूरी टीम 23.4 ओवर में 142 रनों पर ऑल आउट हो गई । टीम की तरफ से सुशांत ने सर्वाधिक 42 रनों का योगदान दिया । नटराज क्रिकेट क्लब की तरफ से रेयाज खान ने 4 एवं प्रदीप यादव ने 2 विकेट लिया ।

143 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नटराज क्रिकेट क्लब की शुरुआत अच्छी नहीं रही । एक समय 13 वें ओवर में 70 पर नटराज अपने शीर्ष 5 बल्लेबाजों का विकेट गंवाकर संकट में थी लेकिन सातवें विकेट के लिए नटराज के कप्तान रोहित टोनी और प्रदीप यादव के बीच शानदार 42 रनों की धैर्यपूर्ण साझेदारी ने मैच का रुख हीं पलट दिया और अंत में प्रदीप यादव की शानदार बल्लेबाजी (43 रन, 24 गेंद, 7 चौके, 1 छक्का) की बदौलत नटराज ने यह मैच 3 विकेट से जीत लिया । एलेवेन ‌स्टार की तरफ से 3 विकेट लेकर मृत्युंजय सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे ।

WhatsApp-Image-2022-01-19-at-5.27.13-PM-225x300 शिवहर जिला क्रिकेट लीग के रोमांचक मुकाबले में नटराज क्रिकेट क्लब 3 विकेट से विजयी

नटराज क्रिकेट क्लब‌ के प्रदीप यादव को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया । यह पुरस्कार शिवहर के एक सिनियर क्रिकेटर शिवम् चौहान द्वारा प्रदान किया गया ।कल लीग का अगला मुकाबला संत प्रेम भिक्षु क्रिकेट क्लब और पिपराही क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा ।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

लीजेंड्स क्रिकेट लीग कल से,भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे वीरेंदर सहवाग,देखे टीम लिस्ट

Next post

आईसीसी ने घोषित की टी-20 टीम ऑफ़ द ईयर,पाकिस्तान के बाबर बने कप्तान,भारत से कोई भी खिलाडी नहीं है शामिल

Post Comment

🔒 Security Check
8 + 3 = ?