BCA इंटर डिस्ट्रिक्ट सीनियर क्रिकेट में नवादा ने जहानाबाद को 7 विकेट से हराया

पटना। गेंदबाजों की बेहतरीन गेंदबाजी व कुंदन (45 रन) और दीपक कुमार (नाबाद 59 रन) की शानदार बैटिंग के दम पर नवादा ने जहानाबाद को सात विकेट से पराजित किया। तीन मैचों में नवादा की यह दूसरी जीत है जबकि जहानाबाद की यह पहली हार है। मगध जोन में दोनों टीमों के तीन मैचों में चार-चार अंक हैं। दिलनवाज को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में मगध जोन के अंतर्गत खेले गए मैच में टॉस नवादा ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। जहानाबाद ने पहले बैटिंग करते हुए सभी विकेट खोकर 29 ओवर में 127 रन बनाये। रजनीश कुमार 27, कृष ने 19, हिमांशु ने 29, जतीन ने 19 रन बनाये। दिलवाज ने 19 रन देकर तीन जबकि प्रमोद, कृष्णा और रितिक ने दो-दो विकेट चटकाये।

जवाब में नवादा की टीम 21.2 ओवर में तीन विकेट पर 132 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। कुंदन ने 45, दीपक ने नाबाद 59 रन की पारी खेली। जहानाबाद की ओर से शिव राज ने 48 रन देकर दो विकेट चटकाये।

संक्षिप्त स्कोर

जहानाबाद : 29 ओवर में 127 रन पर ऑल आउट रजनीश 27, कृष 19, हिमांशु 29, जितीन 19,नवादा गेंदबाजी- प्रमोद 2/35, दिलवाज 3/19, आजाद 1/31, कृष्णा 2/23, रितिक 2/19

नवादा : 21.2 ओवर में तीन विकेट पर 132 रन, कुंदन 45, दीपक नाबाद 59, नीतीश 16, शिव राज 2/48, गौतम 1/64

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago